केवलापुर खुर्द खास से जिनवापुर टोला तक सड़क बनेगी सड़क:विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, करीब एक करोड़ रुपये से बनेगी

0
0

बागापार के सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत केवलापुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए केवलापुर खुर्द खास टोले से जिनवापुर टोला तक लगभग 1100 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास शुक्रवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ना और ग्रामीणों को बेहतर सड़क एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी आवागमन संबंधी परेशानी दूर होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। सड़क शिलान्यास के दौरान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, परीखन गुप्ता, रणविजय चौधरी, शिवाकांत गुप्ता, रामसंवारे यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ———

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here