एएनआई, पणजी। गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास स्थित एक कार एक्सेसरीज की दुकान में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत खुद स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे 11 बजे इसके बारे में पता चला और मैं खुद यहां आ गया। पूरा प्रशासनिक अमला आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहा है। इससे काफी नुकसान हुआ है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संडे मार्केट में 150 से ज्यादा विक्रेता अपनी दुकानें लगाते थे और यहां कुछ पक्की दुकानें भी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से प्रभावित विक्रेताओं को हर संभव मदद दी जाएगी।
और पढ़ें
›
2006 बैच के अधिकारी, 2014 में मोदी की रैली पर विवादों में घिरे… फिर क्यों चर्चा में आए IAS प्रांजल यादव?
›
दीवाली पर रेलवे की बड़ी चुनौती: दिल्ली और भोपाल रूट की लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल, यात्री परेशान
›
चक्रवाती तूफान अर्णब का बरपा कहर: ओडिशा के नौ जिलों में जनजीवन प्रभावित, एक हजार से अधिक गांव में संकट
