दुबौलिया में ग्राम प्रधान का निधन:विधायक अतुल चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी परिवार से मिलने पहुंचे

0
1

बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र की डेईडीहा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के प्रधान अमरनाथ चौधरी का मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे निधन हो गया। बुधवार को कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी और नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी उनके परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों नेता दाह संस्कार होने तक परिवार के साथ रहे।
दोनों नेताओं ने परिजनों को सांत्वना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग भी अमरनाथ चौधरी के घर पहुंचे और शोक जताया।
परिजनों के मुताबिक, अमरनाथ चौधरी का किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। उनकी बहन ने उन्हें किडनी दान की थी। देखभाल के लिए घर पर एक चिकित्सक भी रहता था। मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि अमरनाथ चौधरी मंगलवार को ही नई स्कॉर्पियो खरीदकर घर लाए थे। उनके परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नीट परीक्षा पास करने के बाद अयोध्या में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
अमरनाथ चौधरी के निधन से डेईडीहा बुजुर्ग और आसपास के गांवों में शोक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here