वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर अमेरिका की वोटिंग प्रक्रिया की तुलना दूसरे देशों से कर रहे थे। उनका कहना था कि अमेरिका के कई शहरों में कम वोट होने पर भी गिनती में हफ्ते लग जाते हैं। अपनी बात समझाने के लिए वे ब्राजील का उदाहरण देना चाहते थे, लेकिन गलती से उन्होंने भारत का नाम लिख दिया। उन्होंने दावा किया कि भारत में करोड़ों लोगों ने वोट डाला और कुछ ही घंटों में नतीजे भी आ गए।
सोशल मीडिया पर उड़ी हंसी
ट्रंप की इस गलती का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि इसे एक छोटी सी भूल माना जा रहा है, लेकिन ट्रंप से पहले भी ऐसी गलतियां हो चुकी हैं। वे पहले जापान को गलती से 'इस्लामिक रिपब्लिक' कह चुके हैं और एक बार यूक्रेन के राष्ट्रपति का नाम लेते हुए उन्हें रूस का राष्ट्रपति बता चुके हैं।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› Pension New Update: पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई, बिना कोर्ट-कचहरी सुलझेंगे पेंशन के 897 मामले › पटना में महागठबंधन की बैठक: लोकतंत्र बचाने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे- तेजस्वी › विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं: आराधना मिश्रा › नेपाल में पीरियड लीव पर बड़ा फैसला, सरकारी महिलाओं को मिल सकता है छुट्टी का अधिकार— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026

















