पीटीआई, बेंगलुरु। बेंगलुरु के जयनगर विधानसभा क्षेत्र में 5,698 वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फर्जी फार्म-7 जमा करने के आरोप में दो बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और अन्य आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कर्नाटक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सौम्या रेड्डी की शिकायत पर सोमवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने दावा किया था कि दोनों बीएलए भाजपा से जुड़े हुए थे।
गौरतलब है कि फार्म-7 मतदाता सूची से नाम हटाने या किसी नाम पर आपत्ति जताने का फार्म है। हालांकि इसके जरिये कोई खुद का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वा सकता है। सौम्या जयनगर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक हैं।
प्राथमिकी के अनुसार राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एआइआर) के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को फर्जी ‘फार्म-7’ आवेदन जमा किए गए थे। इनमें यह झूठा दावा किया गया था कि 5,698 मतदाता स्थायी रूप से निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले गए हैं।
शिकायतकर्ता ने बाद में इस मामले की जांच की और पाया कि बीएलए रामकृष्ण और योगेश ने अन्य आरोपितों के साथ मिलकर जानबूझकर फार्म-7 में गलत जानकारी दी थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि दो अन्य नागरिकों- सी. रमेश और उनकी पत्नी रूपा—को इस मामले की जानकारी दिए बिना ही उनके नाम और वोटर पहचान पत्र की जानकारी का इस्तेमाल किया गया और उनके नाम से ‘फार्म-7’ आवेदन जमा किए गए।
पुलिस ने बताया शिकायत के बाद, जयनगर पुलिस ने रामकृष्ण, योगेश और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फर्जी हस्ताक्षर वाले 136 फार्म-7 आवेदन जमा करने के अन्य मामले में एक बीएलए के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शहर के सूबेदार पाल्य इलाके में मतदाता सूची से वोटरों के नाम हटाने की मांग के लिए हस्ताक्षर जुटाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता अनूप अयंगर की शिकायत पर पांच अक्टूबर को बीएलए-2 दीपक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दीपक सिंह भाजपा से जुड़े हैं। हालांकि, प्राथमिकी में दीपक सिंह की किसी राजनीतिक पार्टी से संबद्धता का उल्लेख नहीं है। अयंगर ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मल्लेश्वरम क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























