Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट सिलचर निकाय चुनाव में NDA की बंपर जीत, असम सीएम बोले- बैलट...

सिलचर निकाय चुनाव में NDA की बंपर जीत, असम सीएम बोले- बैलट पेपर पर भी हार जाती है कांग्रेस

0
5

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम में हुए सिलचर नगर निगम के पहले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) ने शानदार जीत दर्ज की है। कुल 42 सीटों में से एनडीए ने 34 सीटों पर कब्जा जमाया है।

इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से नहीं, बल्कि बैलट पेपर से कराए गए थे, जिसके चलते सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है।

भाजपा ने अकेले जीती 32 सीटें 

बता दें कि इस चुनाव में भाजपा ने अकेले 32 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (AGP) को 2 सीटें मिली हैं। इस तरह एनडीए के खाते में कुल 34 सीटें गईं। वहीं कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 2 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि 6 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।

कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम सरमा

चुनाव नतीजों के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और ‘विकसित भारत’ के एजेंडे पर पूरी मुहर लगाई है।

इसके बाद बैलट पेपर से हुए चुनाव पर कटाक्ष करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि देखिए, कांग्रेस बैलट पेपर पर भी हार जाती है। बल्कि सच तो यह है कि बैलट पेपर पर कांग्रेस और बुरी तरह हारती है। कई बार लोग ईवीएम देखकर घबरा जाते हैं और गलती से गलत जगह वोट दबा देते हैं या ‘नोटा’ (NOTA) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जनता बैलट पेपर से वोट देने में माहिर है, इसलिए जब भी बैलेट पेपर से चुनाव होता है, कांग्रेस और भी बड़े अंतर से हारती है।

कांग्रेस के ईवीएम बहाने पर भाजपा का वार

इसके अलावा असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ईवीएम में छेड़छाड़ का रोना रोती रहती है, लेकिन इस बार तो चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे और परिणाम सबके सामने है कि कांग्रेस कहीं नहीं टिक पाई।

Follow @mntnewsbharat