सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित सुखबडेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह करीब पांच बजे सड़क हादसा हुआ। माइलस्टोन 97.5 के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में देवरिया जिले के तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों और यूपीडा सुरक्षाकर्मियों ने कार का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया,जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। घायलों में आनंद यादव (23), राजू (22) और पश्चिम बंगाल के जयंतो शर्मा (30) शामिल है।
बल्दीराय क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि सभी कार सवार लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। ।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सुल्तानपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने और मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















