Home उत्तर प्रदेश निचलौल-चौक मार्ग पर गहरे गड्ढे, हादसे का खतरा बढ़ा:पड़री कला और पिपरिया...

निचलौल-चौक मार्ग पर गहरे गड्ढे, हादसे का खतरा बढ़ा:पड़री कला और पिपरिया गुरुगोविंद राय के सामने सड़क की हालत खराब

0
2


निचलौल-चौक मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। इन गड्ढों की वजह से सड़क पर हर समय हादसे का डर बना रहता है। पड़री कला और पिपरिया गुरुगोविंद राय गांव के सामने सड़क की हालत सबसे खराब है। यहां गड्ढे बहुत गहरे हो गए हैं। दोपहिया, साइकिल और चारपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों सुनील गुप्ता, खेमराज, सलाउद्दीन, मुर्तुजा और सुनील राजभर ने बताया कि रात के समय ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं। तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को अचानक गड्ढे दिखने पर दुर्घटना का डर रहता है। दोपहिया और साइकिल सवारों के लिए यह स्थिति बहुत खतरनाक है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर गाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद विभाग इन गड्ढों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने विभाग से सड़क की जल्द जांच कर गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे से पहले इस समस्या को ठीक किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here