न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने 07 अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हुए हमास के हमले की तीसरी बरसी पर जारी बयान में हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए हमास की निंदा की।
हालांकि, उनके बयान का बड़ा हिस्सा गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई की आलोचना पर केंद्रित रहा। ममदानी ने इजराइल पर गाजा में ‘जारी नरसंहार’ और ‘रंगभेद’ का आरोप लगाया।
ममदानी ने कहा कि 07 अक्टूबर का दिन न्यूयॉर्क के अनेक लोगों के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि उस दिन हमास ने 1,100 से अधिक इजराइलियों की हत्या की और 251 लोगों को बंधक बनाया। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों और उनके मित्रों के दुख में वो शामिल हैं।
इसके बाद उन्होंने गाजा की स्थिति का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि वहां इजराइली सरकार की कार्रवाई में 74,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 21,000 से अधिक बच्चे शामिल रहे। ममदानी ने यह भी दावा किया कि कथित युद्धविराम के बाद भी 1,400 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
ममदानी ने इजराइली हमलों में अस्पतालों के बाहर मौजूद एंबुलेंस, आवासीय इमारतों और पत्रकारों को निशाना बनाए जाने तथा मानवीय सहायता रोके जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इन कार्रवाइयों के वित्तपोषण में इस्तेमाल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि तीन साल बाद ऐसी स्थिति स्वीकार नहीं की जा सकती, जिसमें कब्जा और रंगभेद जारी रहे तथा युद्ध अपराधों के लिए जवाबदेही न हो। उन्होंने अमेरिकी सरकार पर हथियारों की आपूर्ति के जरिए इजराइल के साथ कथित तौर पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















