झारखंड: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार देर शाम निधन हो गया। उन्होंने रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली।
वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा था।
बताया गया कि रूपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी के बाद 18 सितंबर को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी स्थिति और गंभीर हो गई।
चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। हालत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक भी स्थगित कर दी। वह अपनी मां के इलाज के दौरान अस्पताल में मौजूद रहे।
हेमंत सोरेन ने अपनी मां के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं. आज वो छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं. मां….’
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















