Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बम की धमकी से हड़कंप, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बम की धमकी से हड़कंप, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा

0
11

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अहमदाबाद के दस प्राइवेट स्कूलों को बुधवार को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा जांच की गई और बाद में पता चला कि धमकियां झूठी थीं। सूत्रों के मुताबिक, ईमेल भेजने वाले ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा बताया और दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक नवंबर को और अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को बम धमाके करने की धमकी भी दी। ये दोनों तारीखें उन जगहों पर होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट की तारीखों से मेल खाती हैं।

ईमेल में लोगों को इन दोनों जगहों पर होने वाले दोसांझ के कंसर्ट में शामिल न होने की चेतावनी भी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, बम स्क्वाड, डाग स्क्वाड सहित अन्य टीमों के साथ स्कूलों में पहुंची और अच्छी तरह से तलाशी ली। किसी भी जगह पर कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

डीसीपी (जोन 7) शिवम वर्मा ने कहा, ‘करीब 10 स्कूलों को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया था कि आज सुबह इन जगहों पर बम धमाके किए जाएंगे। हमारी टीमें इन स्कूलों में पहुंचीं और अच्छी तरह से तलाशी ली। हालांकि, कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।’

न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat