Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट ’25 सालों का निष्काम सेवाकाल’, अमित शाह बोले-गरीबों, महिलाओं और युवाओं के...

’25 सालों का निष्काम सेवाकाल’, अमित शाह बोले-गरीबों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण का पर्याय हैं मोदी

0
7

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सरकार प्रमुख के रूप में नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न नेताओं ने उन्हें शुभकामना दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उनकी 25 वर्षों की सेवा और समर्पण की पहचान अथक परिश्रम, अद्वितीय संकल्प और देश को सर्वोपरि रखने को जीवन का लक्ष्य बनाने से रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की सेवा, संघर्ष और समर्पण की निरंतर यात्रा गरीबों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण का पर्याय बन गई है।

शाह ने जन-केंद्रित नीतियों, उनके कार्यान्वयन, निर्णय लेने में दृढ़ता, पारदर्शिता, और परिणामों की गारंटी के माध्यम से शासन की परिभाषा को बदल दिया है और प्रदर्शन की राजनीति का आदर्श स्थापित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी इन वर्षों में लोगों की सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मोदी ने अपने 25 स्वर्णिम वर्षों के दौरान जन सेवा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, “यह केवल एक अवधि नहीं है, बल्कि स्पष्ट दृष्टि, अडिग संकल्प और एक आधुनिक भारत के निर्माण का ऐतिहासिक अध्याय है।”

सहयोगी दलों ने भी सराहा

DMK के प्रचार सचिव सीवीएमपी एझिलारासन ने कहा, “राजनीतिक जीवन में 25 वर्ष का कार्यकाल कोई साधारण बात नहीं है; यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इसे सराहा जाना चाहिए।’

अन्नाद्रमुक के नेता कोवई सथ्यान ने प्रधानमंत्री के शासन रिकार्ड की प्रशंसा की और कहा, ‘उन्होंने जिन चुनौतियों का उन्होंने सामना किया, वे अलग और अनूठी थीं, उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर पहुंचाकर अपनी प्रशासनिक क्षमताओं को साबित किया है।’

तेदेपा नेता व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत भाग्यशाली है कि उसे सही समय पर, सही स्थान पर सही नेता मिला।”

जापान से फिलीपींस तक के नेताओं ने मोदी को भेजे बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को कई देशों के नेताओं ने बधाई संदेश भेजे। इनमें जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची, फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबू, बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्थ डी. वेवर, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यूंग और डोमिनिका के शासन प्रमुख समेत कई देशों के नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं को उनकी शुभकामना के लिए धन्यवाद दिया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat