सिरसिया ब्लॉक के श्री ननकऊ प्रसाद मिश्र शिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को बाबा कार्तिक उरांव की जयंती मनाई गई। छात्रों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके कामों को याद किया। जिला संयोजक सुधांशु पांडेय ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव आदिवासी अस्मिता, शिक्षा और अधिकार के प्रतीक थे। उन्होंने HEC का पद छोड़कर अपना जीवन आदिवासी समाज के लिए समर्पित किया। पांडेय ने ट्राइबल सब प्लान और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय को भी उनके योगदानों में गिनाया। तहसील प्रमुख भिनगा राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्तिक उरांव इंजीनियर से सांसद बने और समाज सेवा में जुटे रहे। उन्होंने आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए भूमि वापसी अधिनियम बनवाया और आरक्षण जारी रखने में भूमिका निभाई। संस्थान के प्रबंधक और अन्य लोगों ने भी बाबा कार्तिक उरांव के जीवन पर बात की। कार्यक्रम में मनोज पासवान, अखिलेश पाठक, शिवराम रावत, मनोज मिश्रा और अनुराग श्रीवास्तव सहित संस्थान के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
शिक्षण संस्थान में बाबा कार्तिक उरांव की जयंती मनाई:सिरसिया में छात्रों और शिक्षकों ने चित्र पर पुष्प चढ़ाए
और पढ़ें
›
अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो क्षतिग्रस्त:घुघली-सिसवा मार्ग पर चालक को हल्की चोटें, दूसरे वाहन की पहचान नहीं
›
मारपीट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:बस्ती में सचिन कुमार की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज था
›
विकास सोनी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बने:श्रावस्ती में पहले जिला मंत्री और जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं
