महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में घुघली-सिसवा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेंपो चालक को हल्की चोटें आईं। उसे गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद टेंपो के परखच्चे उड़ गए। दूसरे वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा किस वाहन से हुआ और इसकी वजह क्या थी, यह जांच के बाद पता चलेगा।
नगर चौकी प्रभारी शिवम राय ने बताया कि टेंपो क्षतिग्रस्त हुआ है और चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में अधिवक्ताओं ने सड़क जाम किया:1 नवंबर से प्रस्तावित पायलट प्रोजेक्ट वापस लेने की मांग, बहिष्कार की चेतावनी
›
मारपीट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:बस्ती में सचिन कुमार की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज था
›
विकास सोनी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बने:श्रावस्ती में पहले जिला मंत्री और जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं
