बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक जवान को मंगलवार को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने हिरासत में ले लिया। यह …और पढ़ें
गलती से बांग्लादेश की सीमा में घुसा BSF जवान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
-
BSF जवान गलती से बांग्लादेश सीमा में घुसा।
-
बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने हिरासत में लिया।
-
यह घटना मंगलवार को सामने आई है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक जवान को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया, जो गलती से बांग्लादेश की सीमा में दाखिल हो गया था।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि, BGB के जवानों ने सिलहट जिले में BSF जवान को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि जवान की सुरक्षित वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग की जा रही है।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स देश के पूर्वी हिस्से में 4096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है।

















