Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कॉलेज में छात्र-शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली:कप्तानगंज के महाविद्यालय में...

कॉलेज में छात्र-शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली:कप्तानगंज के महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ

0
2

बस्ती के कप्तानगंज स्थित रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र प्रसाद ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ सामाजिक दायित्व भी है। नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रखी जा सकती है।
सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. पूनम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, तय गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने को कहा।
कार्यक्रम में अंग्रेजी की प्रोफेसर डॉ. विद्यावती यादव, समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी और हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार सिंह समेत महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और परिवार, मित्रों व समाज के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।