Home लेटेस्ट न्यूज़ बहराइच में सरयू नहर में डूबा युवक, मौत:परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से...

बहराइच में सरयू नहर में डूबा युवक, मौत:परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

0
3


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में सरयू नहर में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम इमामगंज के पास हुई। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव नहर से बरामद किया। जानकारी के अनुसार, बरदहा गांव निवासी जाहिद (22) शनिवार शाम करीब पांच बजे इमामगंज के पास सरयू नहर में डूब गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू की और काफी प्रयासों के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अपने साथ घर ले जाने का फैसला किया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस संबंध में खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here