Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश भटपुरवा खुर्द में सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा:हत्था टूटने से पानी आना बंद,...

भटपुरवा खुर्द में सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा:हत्था टूटने से पानी आना बंद, ग्रामीणों ने मरम्मत और सफाई की मांग की

0
4


श्रावस्ती के इकौना स्थित भटपुरवा खुर्द गांव में सरकारी हैंडपंप काफी दिनों से खराब है। ग्रामीणों को पानी के लिए दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, हैंडपंप का हत्था टूट गया है और पानी आना बंद हो गया है। शिकायत के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हुई। हैंडपंप के पास कीचड़, कचरा और गंदा पानी जमा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और बदबू आ रही है। गर्मी और रोजमर्रा के कामों के लिए ग्रामीणों को दूसरे हैंडपंपों तक जाना पड़ता है। महिलाओं और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन से हैंडपंप की मरम्मत कराने और आसपास सफाई कराने की मांग की है।