श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन श्रावस्ती स्थित यूपी-112 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर, अभिलेखों, कंट्रोल रूम एवं उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से उनकी कार्यप्रणाली एवं प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने, प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने तथा पीआरवी वाहनों की सक्रियता एवं सतत भ्रमणशीलता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 सेवा को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित यूपी-112 कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण
और पढ़ें












