महराजगंज में दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ने के बीच बृजमनगंज पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस चौराहों, बाजारों और लक्ष्मी पूजा पंडालों पर नजर रख रही है। पुलिस के मुताबिक, बृजमनगंज के साथ फूलमनहा, मामी चौराहा, बनगढ़िया, हड़ियाकोट, सोनाबंदी और मिश्रवलिया में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एसआई शावंत कुमार ने बताया कि पुलिस लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सतर्क है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी घटना और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए तैयार है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक और सतर्कता के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
और पढ़ें
›
जमुनहा बाजार में सहेलियों ने पटाखे जलाकर मनाई छोटी दिवाली:फुलझड़ी, रॉकेट और छुछड़ी जलाई; दीयों और पटाखों की रोशनी से बाजार जगमगाया
›
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत:महराजगंज में 25 वर्षीय महिला और 4 साल की बेटी रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं
›
पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:बस्ती के कुड़वा गांव में युवक घायल; पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
