बनकटी के बाघापार स्थित ललियापार कुटी में मंगलवार को यम द्वितीया पर दंगल और मेला लगा। पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए दर्शक जुटे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ तिवारी और प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल शुरू कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल-कूद और कुश्ती को फिर से बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, कुटी पर दंगल की परंपरा कई साल से चली आ रही है। इसमें दूर-दराज से आए पहलवानों को अपनी कला दिखाने का मौका मिलता है। दंगल में सूरज चौधरी और श्यामनारायण चौधरी ने रेफरी की भूमिका निभाई। विजय पांडेय कोनी ने मंच संचालन किया। कुश्ती में अमित बैरनपुर ने मो. फैज अहमद नेवारी को हराया। मोनू चकिया ने प्रवीण मौलनापुर को हराया। मनीष यादव कटया ने निखिल यादव सिसवा को चित किया। विवेक कटया ने रिंकू सिंसई को हराया। मनीष यादव कटया ने अजहर खान सिसवा को चित किया। अमन बैरनपुर ने निखिल सिसवा को हराया। अब्दुल खजनी गोरखपुर ने सारिक सिसवा को पटखनी दी। अमित बैरनपुर ने विवेक कटया को हराया। अमन बैरनपुर ने निखिल यादव सोनबरसा को पटखनी दी। विजय चकिया ने मनीष कटया को हराया। शुभम खलीलाबाद और दीपांशु गोरखपुर का मुकाबला बराबरी पर छूटा। अंगद पहलवान बस्ती और शिवम खजनी गोरखपुर की कुश्ती भी बराबरी पर रही। अमन बैरनपुर और विक्की चकिया के साथ गौरव बैरनपुर और विजय चकिया के मुकाबले भी बराबरी पर छूटे। कुटी के महंत प्रहलाद दास ने बताया कि हर साल यम द्वितीया पर दंगल और मेले का आयोजन किया जाता है।
बाघापार के ललियापार कुटी में यम द्वितीया पर दंगल:दूसरे जिलों के पहलवानों ने कुश्ती लड़ी, चार मुकाबले बराबरी पर छूटे
और पढ़ें
›
तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो गुट भिड़े:महराजगंज में दो आयोजकों और दो डीजे संचालकों पर केस दर्ज
›
बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल:मल्हीपुर-तिलकपुर मार्ग पर भनघुसरा मोड़ के पास हादसा, जिला अस्पताल रेफर
›
बागापार के गांवों में मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन:श्रद्धालुओं ने रोहिन नदी के चानकी घाट और रामघाट पर दी विदाई
