बस्ती के विक्रमजोत क्षेत्र के शंकरपुर में बेमौसम बारिश और तेज हवा से खेतों में खड़ी तैयार धान की फसल गिर गई है। लगातार बारिश के कारण किसान कटाई नहीं कर पा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि कभी बाढ़, कभी सूखा, कभी आग तो कभी बेमौसम बारिश से फसल पर असर पड़ता है। साल भर की मेहनत के बाद जब फसल घर लाने का समय आता है, तब मौसम की मार झेलनी पड़ती है।
फसल पककर तैयार है, लेकिन खेत में गिरी धान के सड़ने का खतरा है। किसानों ने खाद, बीज, डीजल, मजदूरी और सिंचाई पर हजारों रुपये खर्च किए हैं। पूरे परिवार की उम्मीद इसी फसल पर टिकी है।
किसानों के मुताबिक, अगर बारिश जारी रही तो उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है।
और पढ़ें
›
आवास का झांसा देकर बुजुर्ग से एक लाख ठगे:महराजगंज में 3 गिरफ्तार; बदले में दिया था 2 लाख का फर्जी चेक
›
बारिश के बाद शाम को बिजली गुल:बस्ती के साऊघाट में बिजली न आने से पढ़ाई और खाना बनाने में परेशानी
›
बच्चों का डाटा अपडेट न करने पर कार्रवाई होगी:श्रावस्ती में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने पोषण योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को चेताया
