बस्ती के पूर्षिया गांव में खड़ंजे की सड़क अब पक्की बन गई है। इससे लंबे समय से गड्ढों से परेशान राहगीरों को काफी राहत मिली है।
यह सड़क हाईवे गौरा से बांसी रोड बस्ती को जोड़ती है। पहले यह खड़ंजा सड़क टूटकर गड्ढों में बदल गई थी। दिन हो या रात, साइकिल और मोटरसाइकिल सवारों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती थी।
स्थानीय निवासी शिवकुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, विश्वजीत और महेश कुमार ने बताया कि खराब रास्ते के कारण उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब सड़क पक्की बनने से गांव के लोगों में खुशी है।
और पढ़ें
›
बृजमनगंज में दीपावली पर बाजारों में भीड़ उमड़ी:मिठाई, पटाखे और सजावट का सामान खरीदने पहुंचे लोग
›
नशे में मिले व्यक्ति को घर पहुंचाया:बस्ती के साउघाट में देर रात चौराहे पर पड़े थे; लोगों ने पानी डालकर होश में लाया
›
नासिरगंज में दीपावली पर लोगों ने पटाखे जलाए:जमुनहा ब्लॉक के कस्बे में रात को आतिशबाजी हुई, आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया
