Home उत्तर प्रदेश कृष्ण जन्माष्टमी पर छावनी थाने में जन्मोत्सव मनाया गया:पुलिसकर्मी और कस्बेवासी 'नंद...

कृष्ण जन्माष्टमी पर छावनी थाने में जन्मोत्सव मनाया गया:पुलिसकर्मी और कस्बेवासी 'नंद के घर आनंद भयो' भजनों पर झूमे, भंडारे का भी इंतजाम

0
0


छावनी थाने में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार आधी रात को थाना परिसर में स्थित शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हुआ। भगवान के जन्म लेते ही पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह की मौजूदगी में पुरोहित राहुल तिवारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जागरण पार्टी के कलाकारों ने भजन गाने शुरू कर दिए। ‘नंद के घर आनंद भयो’ जैसे भक्ति गीतों की धुन पर छावनी थाने के पुलिसकर्मी, स्टाफ और कस्बेवासी जमकर झूमे। मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। जन्मोत्सव के मौके पर छावनी थाने में एक विशाल भंडारे का भी इंतजाम किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद खाया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस दौरान हर्रैया विधायक अजय सिंह भी छावनी थाने पहुंचे और जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और जन्माष्टमी के धार्मिक महत्व पर बात की और लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने विधायक अजय सिंह का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय कस्बेवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here