गौरिया नैन में स्वर्गीय राम मणि पांडेय की याद में कुश्ती दंगल, आल्हा और मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को यज्ञेश पांडेय और शैलेश पांडेय ने आयोजित किया। इस कार्यक्रम में हरैया विधायक अजय सिंह और गोशाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी अतिथि के तौर पर शामिल हुए। दंगल का मुख्य आकर्षण कुछ खास पहलवानों के बीच हुई कुश्ती रही। देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए पहलवानों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। इस कार्यक्रम में दर्जनों जोड़ी पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेले में बच्चों के लिए झूले खास आकर्षण रहे। इसके अलावा गोदना, मिठाई और चाट की दुकानें भी लगी थीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिंह, अनाद्रि मिश्र, दीपक पांडेय, देवधर दूबे, राहुल तिवारी, दयानाथ तिवारी, रजनीश मिश्र समेत कई प्रधान भी मौजूद रहे।































