*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* आवेदक श्री रवि प्रताप यादव पुत्र श्री रामस्वरूप यादव निवासी पुरैना थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर द्वारा 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराई गयी कि दिनांक-10.08.2026 के मेरे मोबाइल पर 4069/-रुपये कट जाने का मैसेज प्राप्त हुआ था, इस घटना के बारे में आवेदक को कोई जानकारी नही थी । जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33108260201153 है ।
*रुपया वापसी का विवरण:* साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली गैसड़ी द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच से ज्ञात हुआ कि आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि BIGBASKET में Grocery खरीदने के लिये इस्तेमाल की गयी जिसके पश्चात BIGBASKET टीम से समन्वय स्थापित कर, किये गये आर्डर को Cancel कराया गया तथा Innovative Retail Concept Pvt Ltd के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत Innovative Retail Concept Pvt Ltd से 3070/-रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*साइबर पुलिस टीमः-*
प्रभारी निरीक्षक – राजकुमार पाण्डेय
साइबर प्रभारी – उ0नि0 वसी अहमद
म0आ0 – सुषमा गौतम
आरक्षी – सुरजीत कुमार सिंह
*बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील*
बलरामपुर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना विलंब साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अथवा साइबर पोर्टल पर (http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को होल्ड कराकर विधिक प्रक्रिया के माध्यम से वापस कराए जाने की संभावना अधिक रहती है।
*बलरामपुर पुलिस आपकी सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।*






























