BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ 7.530 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर पकड़े गए:थाना नगर और एसओजी...

7.530 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर पकड़े गए:थाना नगर और एसओजी टीम ने बुलेट से तस्करी करते पकड़ा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के दौरान थाना नगर और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने 7.530 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बुलेट मोटरसाइकिल से गांजा की तस्करी कर रहे थे। थाना नगर के प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम 16 सितंबर को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि कुढ़ापट्टी मोड़ और कुढ़ापट्टी के बीच नहर किनारे बुलेट पर सवार दो लोग गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश भी की थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राघवेन्द्र कुमार चौधरी (पुत्र जनार्दन चौधरी) और विकास चौधरी (पुत्र स्वर्गीय सुभाष चौधरी) के रूप में हुई है। ये दोनों संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बुजुर्गवार टोला दुबौली गांव के रहने वाले हैं। तलाशी लेने पर राघवेन्द्र के पास से 5.390 किलो और विकास के पास से 2.140 किलो गांजा मिला। कुल 7.530 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल (UP58AM7990), एक वीवो वी-50 मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। इस मामले में थाना नगर में मुकदमा नंबर 250/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा खरीदकर बेचने की बात कबूल की है। पुलिस को गांजा सप्लाई करने वालों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव, एसओजी प्रभारी विकास यादव, उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा, हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव, कांस्टेबल मनोज सिंह यादव, कांस्टेबल संग्राम सिंह यादव, कांस्टेबल हिमांशु और कांस्टेबल कुलवीर सिंह शामिल थे।