भद्रकाली के भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया:बृजमनगंज में देर रात तक चला आयोजन, कल नगर भ्रमण के बाद होगा प्रतिमा विसर्जन

0
0

महराजगंज के बृजमनगंज में नगर की देवी मां भद्रकाली की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार शाम को किया जाएगा। इससे पहले बुधवार शाम से देर रात तक आयोजक मंडल ने भंडारा किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। आयोजकों ने भंडारे से पहले मां की आरती और हवन किया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया और भोग लगाकर भंडारा शुरू किया। भंडारे में नगर के साथ ग्रामीण इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद लिया। देर रात तक गल्ला मंडी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आयोजक मंडल के सभासद मनोज जायसवाल, रबी वर्मा, सौरभ जायसवाल, बबलू जायसवाल, शिवम जायसवाल और गणेश गुप्ता ने बताया कि समिति हर साल विसर्जन से एक दिन पहले आरती और हवन के बाद कन्याओं को भोजन कराती है। फिर भोग लगाकर भंडारा किया जाता है और भक्तों को प्रसाद बांटा जाता है। आयोजकों के मुताबिक, गुरुवार शाम मां भद्रकाली का डोला पूरे नगर में घुमाया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here