भानपुर में करंट लगने से युवक की मौत:बोरा लेने गया था, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए बस्ती भेजा

0
4

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर में करंट लगने से रवि की मौत हो गई। वह पल्लेदारी का काम करता था। घटना की सूचना पीआरबी 6663 को मिली थी।
पुलिस के मुताबिक, रवि बोरा लेने भानपुर के मंगरू सोनकर के घर गया था। वहां उसे करंट लगा और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी भानपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि रवि की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर सोनहा थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर रवि के भाई दिलीप कुमार, पुत्र भीखी, निवासी शक्तिनगर मोहल्ला, भानपुर मौजूद थे। पुलिस ने उनसे घटना के संबंध में तहरीर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए बस्ती भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here