बस्ती जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के आयोजन को लेकर शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। परीक्षा के मद्देनजर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी। जिले के 34 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5:05 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इन विद्यालयों में होंगी परीक्षा परीक्षा के लिए निर्धारित विद्यालयों में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, सक्सेरिया इंटर कॉलेज, एपीएन डिग्री कॉलेज और शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज सहित कई स्कूल शामिल हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय से केंद्र पर पहुंचें, ताकि जांच और प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि PET परीक्षा के आयोजन को लेकर जिले के 34 स्कूलों में परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।
बस्ती में PET परीक्षा के चलके स्कूल रहेंगे बंद:दो पालियों में होगी परीक्षा, केंद्रों पर जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
और पढ़ें
›
प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन पर छापा मारा:सदर तहसील के कटहरा और लखनपुर टोले से दो जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
›
छात्राओं ने गाइड शिविर में टेंट और गैजेट्स बनाए:बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा; नवंबर की जिला रैली की तैयारी तेज
›
श्रावस्ती में पंजाबी समाज की महिलाओं ने मनाया करवाचौथ:सोलह श्रृंगार कर कथा सुनकर पति की लंबी उम्र की कामना की
