Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 359

हथेली पर काला तिल: रहस्यमय संकेत, शुभ-अशुभ फल और जीवन पर प्रभाव!

Black Mole: हस्तरेखा विज्ञान (Palmistry) और सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल, मस्से और निशानों को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. ये केवल सौंदर्य के चिन्ह नहीं होते बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व, भाग्य और जीवन की दिशा से गहराई से जुड़े होते हैं.

खासकर हथेली पर तिल होना तो और भी अद्भुत संकेत देता है. लेकिन जब यह तिल चंद्र पर्वत पर हो तो शास्त्र मानता है कि यह साधारण नहीं बल्कि गहरे रहस्य, अवसर और चुनौतियों का द्योतक है.

चंद्र पर्वत क्या है?

हथेली के नीचे, कनिष्ठा अंगुली (छोटी उंगली) के पास जो उभरा हुआ भाग होता है उसे चंद्र पर्वत कहा जाता है. यह चंद्रमा की ही भांति व्यक्ति के भावनाओं, कल्पनाशक्ति, यात्राओं, रोमांस, मानसिकता और रहस्यमयी प्रवृत्तियों का सूचक है.

उभरा हुआ और साफ चंद्र पर्वत इशारा करता है कि व्यक्ति कल्पनाशील, रोमांटिक, कलात्मक और यात्राओं में रुचि रखने वाला है. दबा या सपाट चंद्र पर्वत भावनात्मक रूप से ठंडा, नीरस और कल्पनाशक्ति से वंचित रहने की स्थिति को दर्शाता है.

चंद्र पर्वत पर काला तिल का पहला संकेत

सामुद्रिक ग्रंथ कहते हैं कि यदि चंद्र पर्वत पर काला तिल हो तो व्यक्ति का जीवन कभी साधारण नहीं रहता. यह तिल उसके जीवन में रहस्य, असाधारण घटनाएं और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव लेकर आता है.

यह व्यक्ति अत्यधिक संवेदनशील और भावुक होता है. अक्सर रहस्यमय आकर्षण वाला व्यक्तित्व होता है, जो लोगों को अपनी ओर खींचता है कभी-कभी यह तिल प्रेम जीवन में कठिनाइयों और अस्थिरता का संकेत भी देता है.

चौंकाने वाला एंगल: शुभ या अशुभ?

शास्त्र के अनुसार चंद्र पर्वत पर तिल दो तरह से असर डाल सकता है. शुभ प्रभाव यदि तिल साफ और छोटा हो तो व्यक्ति विदेश यात्रा के अवसर पाता है. कला, संगीत, साहित्य या फिल्म जगत में नाम कमा सकता है. प्रेम संबंधों में गहराई और अद्भुत आकर्षण रहता है.

अशुभ प्रभाव यदि तिल गहरा और फैला हो तो मानसिक तनाव और अवसाद की प्रवृत्ति. प्रेम जीवन में धोखे या बार-बार रिश्तों का टूटना. यात्राओं में दुर्घटना या अचानक संकट.

हस्तरेखा विज्ञान क्या कहता है?

जिनकी हथेली में चंद्र पर्वत उभरा और उस पर तिल हो, वे अक्सर लेखक, कवि, चित्रकार या संगीतकार निकलते हैं. वहीं यदि चंद्र पर्वत दबा हो और उस पर काला तिल हो, तो व्यक्ति को मानसिक अस्थिरता और भावनात्मक संघर्ष का सामना करना पड़ता है.

कई ज्योतिषी मानते हैं कि ऐसा तिल व्यक्ति के पिछले जन्म के अधूरे रिश्तों की याद दिलाता है और इसी कारण उसके जीवन में बार-बार प्रेम संबंधों की चुनौतियां आती हैं.

मंगल की अशुभ स्थिति विवाह में देरी और रिश्तों में दूरी पैदा करता है. दांपत्य जीवन में मतभेद, भ्रम जैसी स्थितियों का निर्माण करती है. इससे आपसी रिश्ता कमजोर होता है.

व्यावहारिक पहलू

सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि चंद्रमा जल तत्व का प्रतिनिधि है और यह मन, कल्पना व रोमांस को नियंत्रित करता है. हथेली पर चंद्र पर्वत पर तिल होना मानो इस ऊर्जा पर एक स्थायी छाप है.

यदि यह तिल शुभ है तो व्यक्ति का चंद्रबल बढ़ता है और उसकी कल्पनाशक्ति व आकर्षण शक्ति अद्भुत होती है. वहीं यदि यह तिल अशुभ है तो चंद्रमा का प्रभाव विकृत होकर भ्रम, धोखा, मानसिक तनाव और अवसाद लाता है.

पुरुष और महिला पर प्रभाव

  • पुरुष: ऐसे पुरुष अक्सर भावनाओं में बहकर गलत निर्णय ले लेते हैं. प्रेम संबंधों में गहराई रखते हैं लेकिन धोखे का शिकार होते हैं. इनका मन चंचल होता है और स्थिर नहीं रहते.
  • महिला: ऐसी महिलाएं अत्यधिक आकर्षक व्यक्तित्व वाली होती हैं. समाज में उन्हें रहस्यमयी नजर से देखा जाता है. कई बार ये विवाह के बाद भी भावनात्मक असंतोष महसूस करती हैं. एक स्थान पर अधिक समय तक रहना इन्हे अच्छा नहीं लगता है. इन्हें शॉपिंग और घुमना अधिक भाता है. लाइफ पार्टनर की भावनाओं को सही से समझ न पाने के कारण मतभेद व विवाद की स्थिति भी बनती है.

सावधानियां

यदि किसी व्यक्ति के चंद्र पर्वत पर काला तिल हो, तो शास्त्र कुछ उपाय सुझाता है. ऐसे व्यक्ति को नियमित रूप से चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए. सोमवार को जल में दूध डालकर अर्पित करना चाहिए.

मोती या चांदी धारण करना. ध्यान और योग द्वारा मानसिक स्थिरता बनाए रखना. जीवन में निर्णय भावनाओं पर नहीं, बल्कि तर्क और विवेक पर लेकर.

नाड़ी और योग संबंधी दृष्टिकोण

आयुर्वेद और योग के अनुसार चंद्रमा मन और जल तत्व का प्रतिनिधि है. हथेली पर चंद्र पर्वत पर काला तिल होना व्यक्ति के मन और शरीर में जल तत्व की अधिकता या असंतुलन का भी प्रतीक है.

ऐसे लोगों को अक्सर नींद की समस्या, जुकाम, नजला, स्वप्न अधिक आना, या भावनात्मक असंतुलन रहता है. चंद्र पर्वत पर तिल होने वाले लोग ध्यान या साधना में जल्दी प्रगति कर सकते हैं क्योंकि उनका मन सूक्ष्म स्तरों को जल्दी पकड़ लेता है.

हथेली के चंद्र पर्वत पर काला तिल होना किसी भी तरह से सामान्य घटना नहीं है. यह व्यक्ति के जीवन में गहरे रहस्यों, असाधारण अनुभवों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का संकेत है. सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान दोनों मानते हैं कि यह तिल व्यक्ति को भीड़ से अलग और रहस्यमयी बनाता है.

यदि तिल शुभ स्थिति में है तो जीवन में आकर्षण, कला, यात्रा और प्रसिद्धि मिलती है. यदि अशुभ स्थिति में है तो मानसिक संघर्ष, प्रेम में असफलता और यात्राओं में संकट आता है.

इसलिए, इस तिल को केवल एक सौंदर्य चिन्ह न समझें. यह आपके जीवन की दिशा और भाग्य का गहरा संकेत है, जिसे पहचानकर सही मार्ग पर चलना ही बुद्धिमानी है.

FAQs

Q1. हथेली पर चंद्र पर्वत पर तिल का क्या महत्व है?
चंद्र पर्वत पर तिल व्यक्ति के जीवन में रहस्य, भावनात्मक गहराई और असाधारण घटनाओं का संकेत देता है.

Q2. क्या यह तिल शुभ होता है या अशुभ?
यह तिल स्थिति पर निर्भर करता है. यदि तिल छोटा और साफ है तो शुभ माना जाता है, जबकि गहरा और फैला तिल अशुभ प्रभाव ला सकता है.

Q3. पुरुष और महिला पर इसका क्या असर होता है?
पुरुषों के जीवन में यह तिल भावनात्मक निर्णयों और रिश्तों में उतार-चढ़ाव लाता है, जबकि महिलाओं में यह आकर्षण और रहस्यमयी व्यक्तित्व को बढ़ाता है.

Q4. इसके निवारण के लिए कौन से उपाय बताए गए हैं?
चंद्रमा को अर्घ्य देना, मोती या चांदी धारण करना और ध्यान-योग से मन को स्थिर करना लाभकारी माना जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें

बस्ती में सड़क पर पढ़ रहे बच्चे::स्कूल के कमरे में होती है घुटन, बीएसए बोले-जांच टीम गठित, होगी सख्त कार्रवाई

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय पैड़ा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्कूल के छात्र कक्षाओं के बजाय सड़क पर बैठकर पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्कूल परिसर में गैस सिलेंडर रखा होना भी दिखाई दे रहा है।

विद्यालय के शिक्षामित्र का कहना है कि कक्षाओं में भीषण गर्मी और घुटन के कारण बच्चों को सड़क किनारे बैठाकर पढ़ाया गया। वीडियो वायरल होने पर प्रधानाध्यापक ने नाराजगी जताई है।

अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि सड़क पर पढ़ाई कराने से बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इस घटना के बाद वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि टीम गठित कर जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बस्ती में सड़क पर पढ़ रहे बच्चे: स्कूल के कमरे में होती है घुटन, बीएसए बोले-जांच टीम गठित, होगी सख्त कार्रवाई

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय पैड़ा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्कूल के छात्र कक्षाओं के बजाय सड़क पर बैठकर पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्कूल परिसर में गैस सिलेंडर रखा होना भी दिखाई दे रहा है।

विद्यालय के शिक्षामित्र का कहना है कि कक्षाओं में भीषण गर्मी और घुटन के कारण बच्चों को सड़क किनारे बैठाकर पढ़ाया गया। वीडियो वायरल होने पर प्रधानाध्यापक ने नाराजगी जताई है।

अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि सड़क पर पढ़ाई कराने से बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इस घटना के बाद वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि टीम गठित कर जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बलरामपुर :बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत, किसानों के लिए वरदान से कम नहीं बारिश

बलरामपुर जनपद सोमवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने बलरामपुर के लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है।

किसानों के लिए खुशखबरी

यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। धान और गन्ने की सूख रही फसलों को अब पर्याप्त पानी मिल रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय की बारिश खरीफ फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है और इससे पैदावार में बढ़ोतरी होगी।

असम में हिली धरती, 5.8 तीव्रता के भूकंप से खौ फ में आए लोग, घरों से निकलकर भागे

असम के उदलगुड़ी समेत उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में रविवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है. एनसीएस ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र असम के उदलगुड़ी में था. इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी.

असम के अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के झटके दोपहर 5:20 बजे (IST) महसूस किए गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक घटना से किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है. लेकिन लोग घरों से बाहर निकल गए. भूकंप इतना ज्यादा असरदार था कि असम के साथ-साथ बंगाल के भी कुछ इलाके हिल गए. हालांकि किसी तरह की हताहत की कोई खबर नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम के उदलगुड़ी जिले में था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी. भूकंप के झटके असम के साथ-साथ नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों जैसे मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए.

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी. गुवाहाटी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां कई निवासी दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए. गुवाहटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि ऐसा लगा जैसे यह कभी रुकेगा ही नहीं, जबकि एक अन्य ने कहा कि एक मिनट के लिए तो मुझे लगा कि मैं मर गया हूं, मुझे सचमुच लग रहा था कि छत गिर जाएगी.

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी एक्स को बताया. असम में भीषण भूकंप, मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं. असम में भूकंप अक्सर आते रहते हैं, जो भारत के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है. एनसीएस इस क्षेत्र को भूकंपीय रूप से ‘अत्यंत सक्रिय’ श्रेणी में रखता है, जो टकरावीय विवर्तनिकी के साथ जोखिम क्षेत्र V से जुड़ा है, जहां भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे धंस जाती है, इस क्षेत्र ने इतिहास के कुछ सबसे शक्तिशाली भूकंप देखे हैं, जिनमें 1950 का असम-तिब्बत भूकंप (तीव्रता 8.6) और 1897 का शिलांग भूकंप (तीव्रता 8.1) शामिल है.

Shukra Gochar: अक्टूबर में शुक्र दिलाएगा 3 राशियों को सफलता, एक या दो नहीं 4 बार बदलेगी चाल

Shukra Gochar 2025: धन, लग्जरी लाइफ, वैभव, सुंदरता और प्रेम के दाता शुक्र अक्टूबर माह में कुल 4 बार गोचर करेंगे. अगले महीने जब-जब शुक्र का गोचर होगा, तब-तब राशियों के जीवन में बदलाव आएगा. चलिए जानते हैं अक्टूबर में किस दिन और कितने बजे शुक्र का गोचर होगा. साथ ही आपको उन राशियों के बारे में पता चलेगा, जिन्हें इससे लाभ होने के योग हैं.

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष दृष्टि से सितंबर का महीना जितना खास है, उससे कहीं ज्यादा अक्टूबर माह महत्वपूर्ण है. दरअसल, इस महीने कुछ प्रभावशाली ग्रहों का कई बार गोचर हो रहा है. इसके अलावा इस महीने दशहरा, दिवाली और नवरात्रि जैसे कई खास त्योहार हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्टूबर 2025 में एक या दो नहीं बल्कि चार बार शुक्र ग्रह का गोचर होगा. शास्त्रों में शुक्र ग्रह को धन, लग्जरी लाइफ, सुख, सुंदरता और मान-सम्मान का दाता माना जाता है. 6 अक्टूबर 2025 को शाम 6 बजकर 12 मिनट पर शुक्र देव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे. इसके 3 दिन बाद 9 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शुक्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह पूरे महीने रहने वाले हैं. इस बीच 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर शुक्र का हस्त नक्षत्र में गोचर होगा, जिसके बाद 28 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर शुक्र देव चित्रा नक्षत्र में कदम रखेंगे.

अक्टूबर माह में कुल 4 बार शुक्र गोचर से 3 राशियों को सबसे पहले और लंबे समय तक लाभ होने की संभावना है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

Love Rashifal: 16 सितंबर का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, प्रेमी की नाराजगी होगी दूर

Love Rashifal: 16 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. साथ ही घर में क्लेश नहीं होगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 16 सितंबर 2025 का लव राशिफल.

Love Rashifal 16 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, सितंबर माह के तीसरे मंगलवार यानी 16 सितंबर 2025 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि रहने वाली है. साथ ही हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, वरीयान योग, परिघ योग, वणिज करण और विष्टि करण रहने वाला है, लेकिन इस दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. चलिए अब जानते हैं 16 सितंबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.

मेष राशि

यदि आप अविवाहित हैं और घरवाले आपकी शादी के लिए परफेक्ट जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो सितंबर माह के तीसरे मंगलवार खुशखबरी मिल सकती है. वहीं, विवाहित मेष राशि के जातक अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर कोई अहम निर्णय मंगलवार को ले सकते हैं.

—विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2027 में सपा किसे देगी टिकट? अखिलेश यादव ने किया ऐलान

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं। अखिलेश ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हटाकर सपा की सरकार बनाएगी।

सिर्फ जीतने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट

सपा प्रमुख ने साफ किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी का टिकट केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाएगा, जिनकी जीत पक्की होगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी सर्वे के आधार पर तय किए जाएंगे। पार्टी मुख्यालय में बुलंदशहर और हापुड़ से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने निर्देश दिए कि नेता और कार्यकर्ता लगातार जनता से संपर्क में रहें और जमीनी मुद्दों को समझें।

Also Read- सरदार लुक में नजर आए अखिलेश यादव, सिख समाज ने पहनाई पगड़ी, कहा- सपा सरकार बनेगी, खुशियां आने वाली हैं

भाजपा पर वोट चोरी का आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों में भाजपा बेईमानी कर सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा वोट काटने की साजिश रच सकती है और वोट चोरी का प्रयास भी कर सकती है। कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को हर स्तर पर मजबूती से काम करना होगा।

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है और आम जनता त्रस्त है। थानों और तहसीलों में खुलेआम उगाही हो रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खत्म होते जा रहे हैं, कोई नया उद्योग नहीं लग रहा और निवेश भी ठप पड़ा है। सरकार सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही है।

Also Read- UP विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव की ‘लोकल मैनिफेस्टो’ रणनीति, बोले- हम बनाएंगे अपनी सरकार

हिंदी समाज को जोड़ने वाली भाषा: अखिलेश

हिंदी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि हिंदी देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाली भाषा है। उन्होंने सभी भारतीय भाषाओं को समान बताते हुए उनके विकास की बात कही। सपा सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हिंदी का प्रविधान कराने और हिंदी साहित्यकारों को सम्मानित करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी बाज नहीं आया पाकिस्तान, चंदे के पैसों से लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों की मरम्मत शुरू

पाकिस्तान की घिनौनी करतूतें एक बार फिर सामने आई हैं। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन अब आतंकी संगठन उन्हीं खंडहरों को खड़ा करने की साजिश में जुट गए हैं। सैटेलाइट से मिली नई तस्वीरों ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है कि किस तरह वहां के आतंकी चंदे के पैसों से तबाह हो चुकी इमारतों की मरम्मत कर रहे हैं।

सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया सच

मुरीदके से आई मैक्सर टेक्नोलॉजी की तस्वीरें इसका पुख्ता सबूत हैं। 9 अप्रैल 2025 की तस्वीर में भारतीय सेना के हमले के बाद आतंकी अड्डे पूरी तरह ध्वस्त दिख रहे थे, जबकि 7 मई की तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तान ने मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर और जैश को इसमें पाकिस्तानी हुकूमत का भी सीधा समर्थन मिल रहा है।

बुलडोजर से हटाया मलबा, शुरू हुआ निर्माण

खबरों के अनुसार 18 अगस्त को लश्कर ने कई बुलडोजर और भारी मशीनरी वहां तैनात कर दी। सबसे पहले मलबा हटाया गया और अब ध्वस्त इमारतों को फिर से खड़ा किया जा रहा है। यह वही ठिकाने हैं जिन्हें भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह किया था। उस समय लश्कर और जैश के कई मुख्य अड्डे मलबे में तब्दील हो गए थे।