Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 361

BJP ने रचा कीर्तिमान, 14 करोड़ सदस्यों के साथ बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी के वादे के अनुसार अनुच्छेद 370 को हटाया गया अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ सीएए और वक्फ अधिनियम में संशोधन किए गए और तीन तलाक को समाप्त किया गया। भारत जो अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि भगवा पार्टी 14 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है, जिनमें से दो करोड़ सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के देश भर में 240 लोकसभा सदस्य, लगभग 1,500 विधायक और 170 से ज्यादा विधान परिषद सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने विगत 11 वर्षों में काम और जवाबदेह सरकार की राजनीति की है, जबकि पिछली सरकारों में काम न करने की राजनीति थी और उन्होंने विकास कार्य नहीं किए। वे घोषणापत्र में किए गए वादों को भी भूल गए। सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति की।

अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर में रात्रि गणना के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों का जायजा लिया और रात्रि चेकिंग, पिकेट ड्यूटी, गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए।*

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशानुसार
रात्रि चेकिंग को लेकर एएसपी महोदय ने दिया कड़ा संदेश
🔹 जनपद में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने
🔹 चोरी, लूट, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने
🔹 आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाने हेतु पुलिस टीमें रातभर सक्रिय रहेंगी।

बलरामपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय*  द्वारा थाना कोतवाली नगर में रात्रि गणना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रात्रि गणना में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का जायजा लिया और पिकेट ड्यूटी, गश्त व रात्रि चेकिंग व्यवस्था को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।<img src="https://mntnews.in/wp-content/uploads/2025/09/IMG-20250914-WA0074.jpg" alt="" width="1600" height="1200" class="alignnone size-full wp-image-169" />

एएसपी महोदय ने निर्देशित किया कि जनपद में चोरी, लूट, नकबजनी व वाहन चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात में गहन चेकिंग की जाएगी। इसके लिए थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रखा जाएगा। पुलिस टीमें भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य बाजार, कस्बों, अपराध प्रवण इलाकों, सुनसान मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की सघन चेकिंग करेंगी।

उन्होंने गश्त के दौरान आम जनता से संवाद स्थापित करने पर भी बल दिया। साथ ही अपील की कि नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाने में दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे

गौ सेवा के संबंध में ग्रामीणों को किया जागरूक विधायक राम फेरन पान्डे

श्रावस्ती।हरदत्त नगर गिरन्ट के फौजदार बाबा पर गौ से वा का कार्यक्रम रखा गया जिसमें श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे विसम्भर श्रीवास्तव पूर्व जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम ब्लाक प्रमुख गिलौला प्रकाश चन्द्र जी मन्डल अध्यक्ष मन्टू यादव ओमप्रकाश वर्मा रामचन्द्रर यादव बिन्नू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Trending News:

ड्रोन की अफवाहों पर डीआईजी का जनता से सीधा संवाद: हरैया में कहा- संदिग्ध गतिविधि पर सूचना दें, लोग बोले- गश्त बढ़ाएं

बस्ती के हरैया क्षेत्र में आसमान में ड्रोन दिखने और चोरी की अफवाहों से फैली दहशत को देखते हुए डीआईजी संजय त्यागी ने शनिवार रात जनता से सीधा संवाद किया। रामलीला मैदान में आयोजित इस जनसंवाद में उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं।

डीआईजी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना पुलिस अपराध पर नियंत्रण नहीं कर सकती। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात में अज्ञात रोशनी दिखाई देती है। वार्ड 12 के सभासद धर्मध्वज सिंह ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

राहुल सोनकर ने बताया कि कई दिनों से हरैया में ड्रोन जैसी चीज दिखाई दे रही है। राजा तिवारी ने इसे सर्वे से जोड़कर सवाल उठाया। रवि नामक निवासी ने इसे अफवाह नहीं बल्कि हकीकत बताते हुए सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था की मांग की।

एएसपी ओपी सिंह ने स्पष्ट किया कि चोरी और ड्रोन का कोई संबंध नहीं है। आसमान में दिखने वाली चीजें एयरपोर्ट की फ्लाइट भी हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि ड्रोन उड़ाने वालों को इसे थाने में पंजीकृत कराना अनिवार्य है। नियम का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने जनता से संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की। जनपद नियंत्रण कक्ष का नंबर 9454401933 है, जो 24 घंटे सक्रिय रहता है। कार्यक्रम में एएसपी ओपी सिंह, सीओ संजय सिंह, एसएचओ तहसीलदार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

थाना धम्मौर, थाना बन्धुआकला, थाना कुड़वार व थाना कुरेभार परिसर में आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा, दशहरा, रामलीला, रावण वध आदि के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु एक पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय उप जिलाधिकारी नगर एवं माननीय क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा की गई।*

अलग-अलग थाना परिसरों की बैठक में थाना प्रभारी महोदय सहित थाना क्षेत्र के समस्त दुर्गा पूजा आयोजकगण, रामलीला कमेटी प्रतिनिधि, डीजे संचालक, ग्राम प्रधानगण, ग्राम रक्षा समिति सदस्य, गणमान्य नागरिक, तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

बैठक में निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया:

त्योहारों का आयोजन आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए किया जाए।*

धार्मिक आयोजनों में किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री, भाषण, पोस्टर, बैनर, नारे आदि का प्रयोग न किया जाए।*

अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर ‘रामलीला’ एवं ‘रावण दहन’ कार्यक्रमों में सुरक्षा की दृष्टि से समुचित प्रबंध किए जाएं।*

प्रत्येक आयोजक को अनुमति-पत्र (Permission) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।*

शरारती तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने एवं सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।*

अंत में सभी गणमान्यजनों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।

GST New Rates List: दूध-दही से पास्ता-नमकीन और काजू-बादाम तक… 22 सितंबर से क्या होगा सस्ता? देखें 55 सामान की लिस्ट

22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजें सस्ती हो जाएंगी। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी दर 18% से घटाकर 5% कर दी है। नई दरों के तहत ज्यादातर सामान 5% और 18% के दायरे में आएंगे जबकि गुटखा तंबाकू और सिगरेट पर 40% टैक्स लगेगा। दूध पनीर चॉकलेट और ब्रेड समेत कई उत्पादों के दाम घटेंगे जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से आपकी रोजमर्रा के खाने पीने की चीजे काफी सस्ती हो जाएंगी। 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। सरकार ने खाने-पीने की चीजों का जीएसटी दर 18 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है।

जीएसटी की नई दरों में ज्यादातर सामान 5% और 18% के दायरे में आएंगे। हालांकि गुटखा, तंबाकू और सिगरेट पर 40% टैक्स लागू रहेगा। जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी।

22 सितंबर से कौन-कौन से खाद्य पदार्थ हो जाएंगे सस्ते?

  1. दूध
  2. पनीर
  3. चॉकलेट
  4. पिज्जा ब्रेड
  5. स्टार्च, इनुलिन
  6. भारतीय कत्था
  7. ग्लिसरॉल (कच्चा)
  8. ब्राजील नट्स (सूखे)
  9. ऊन ग्रीस, लैनोलिन
  10. मार्जरीन, लिनॉक्सिन
  11. शुगर कन्फेक्शनरी
  12. अन्य पशु वसा और तेल
  13. संरक्षित मांस और मछली
  14. अन्य शर्करा, सिरप, कारमेल
  15. कोकोआ पाउडर
  16. सूप और शोरबा
  17. रोटी, चपाती, खाखरा
  18. जैम, जेली, मार्मलेड
  19. नारियल पानी (पैकेज्ड)
  20. खमीर, बेकिंग पाउडर
  21. सॉस, मसाले, सीज़निंग
  22. आइसक्रीम, खाद्य बर्फ
  23. सूअर और मुर्गी की चर्बी
  24. पास्ता, नूडल्स, कूसकूस
  25. कॉर्न फ्लेक्स, बुलगर गेहूं
  26. माल्ट अर्क, खाद्य तैयारियां
  27. कॉफी, चाय अर्क, चिकोरी
  28. एक्सट्रूडेड नमकीन उत्पाद
  29. टमाटर और मशरूम संरक्षित
  30. कोकोआ मक्खन, वसा, तेल
  31. सॉसेज और समान मांस उत्पाद
  32. बीड़ी रैपर पत्तियां (तेंदू पत्ता)
  33. डिग्रास और मोम/वसा के अवशेष
  34. माल्ट (भुना हुआ या बिना भुना हुआ)
  35. सब्जी मोम, मधुमक्खी मोम, स्पर्मासेटी
  36. परिष्कृत चीनी (स्वादयुक्त, रंगीन, क्यूब्स)
  37. नमकीन, भुजिया, मिश्रण (पैकेज्ड)
  38. गोजातीय, भेड़, बकरी की चर्बी
  39. पराठा, परोट्टा, अन्य भारतीय ब्रेड
  40. सिरका या एसिड में संरक्षित सब्जियां
  41. लार्ड स्टीयरिन, लार्ड तेल, टैलो तेल
  42. मछली और समुद्री स्तनधारियों के तेल
  43. मांस, मछली, क्रस्टेशियन्स के अर्क और रस
  44. केक, बिस्कुट, पेस्ट्री (रोटी/रोटी को छोड़कर)
  45. छेना या पनीर (प्री-पैक्ज्ड और लेबल)
  46. मक्खन, घी , मक्खन तेल, डेयरी स्प्रेड
  47. खट्टे फल (संतरे, मैंडरिन, ग्रेपफ्रूट, नींबू, लाइम
  48. सब्जी रस, अर्क, अगर, गाढ़ा करने वाले पदार्थ
  49. खजूर, अंजीर, अनानास, एवोकाडो, अमरूद, आम
  50. हाइड्रोजनीकृत पशु या सूक्ष्मजीव वसा और तेल
  51. रासायनिक रूप से संशोधित वसा और तेल (अखाद्य)
  52. अन्य सूखे फल और मेवा मिश्रण (इमली को छोड़कर)
  53. बादाम, हेजलनट, चेस्टनट, पिस्ता, पाइन नट्स, अन्य सूखे मेवे
  54. पेस्ट्री, केक, बिस्कुट और अन्य बेकर्स वेयर, कम्युनियन वेफर्स
  55. टेक्सचराइज्ड वेजिटेबल प्रोटीन (सोया बारी), दालों से बनी बारी जैसे मूंगोड़ी और बैटर

इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस टीम,पीएसी व एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम द्वारा लगातार भ्रमण/पैदल गस्त कर सभी चेक पोस्टों पर प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्तियों/वाहनों की सघन जाँच की जा रही है।*

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस टीम, पीएसी व एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम द्वारा लगातार भ्रमण/पैदल गस्त कर सभी चेक पोस्टों पर प्र्त्येक आने-जाने वाले व्यक्तियों/वाहनों की सघन जाँच की जा रही है, तथा बॉर्डर एरिया की संदिग्ध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने हेतु सीमावर्ती थाना पुलिस/ एस0एस0बी0/पीएसी व नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम के साथ समन्वय स्थापित किया गया।

इंडो नेपाल बॉर्डर के मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिस/एस0एस0बी0 चेकपोस्टों को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारत-नेपाल के मध्य मार्ग के रास्ते आने-जाने वाले व्यक्तियो/वाहनों की सतर्कता के साथ सघन चेकिंग करते हुए संयुक्त टीम द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।

नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु सीमा से सटे हुए गावों के ग्राम सुरक्षा समिति व संम्भ्रान्त व्यक्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी ,मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान व अन्य संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जागरूक करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल उच्चाधिकारीगण को देनें के बारें मे बताया गया, जिससे पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके।

सिद्धार्थनगर :पुलिस की बड़ी सफलता, डीजे चोरी का किया खुलासा,तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिसुनपुर हरि और चिताही चौराहे पर हुई चोरियों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने दी।जानकारी के अनुसार बताते चले की यह मामला 18 जुलाई 2025 को तब सामने आया, जब त्रिलोकपुर थाने में एक डीजे चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी हुई थी।

जांच के दौरान, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को हबीबपुर इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है, जिसमें एक पिकअप, एक बाइक, डीजे का पूरा सामान और सोलर प्लेटें शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि यह गैंग लंबे समय से इस तरह की चोरियों में शामिल था और इनकी गिरफ्तारी से इलाके में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी। पुलिस अब इन आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि इनसे जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सके।