Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 362

महराजगंज :निचलौल में दर्जनों सांपों का रेस्क्यू, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने एक बड़ा अभियान चलाकर दर्जनों प्राण घातक साँपों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के रक्षक साहनी के नेतृत्व में इस टीम ने साँपों को सुरक्षित पकड़ा और उन्हें टिकुलिया के जंगल में छोड़ दिया।

 

इस अभियान से स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली, क्योंकि इन साँपों से क्षेत्र में खतरा बना हुआ था। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर वे किसी भी सांप को देखें तो उसे नुकसान न पहुँचाएँ और तुरंत विभाग को सूचना दें।

बलरामपुर:नाबालिग का अपहरण करने वाले युवक गिरफ्तार,आरोपिय युवक को भेजा जेल

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपी शिवम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लड़की को भी बरामद कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार की यह घटना रेहरा बाजार थाना क्षेत्र की है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिवम श्रीवास्तव उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने एक टीम गठित की।

 

पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी शिवम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज कोर्ट में पेश किया गया।

 

 

जीपीए की बैठक में पत्रकार हितों पर चर्चा ।

रुधौली
उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बस्ती जिले की रुधौली तहसील कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक रविवार को तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में रुधौली स्थित पुराने डाक बंगले में संपन्न हुई।
बैठक में ग्रापए के रुधौली तहसील के पत्रकारों की इस बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी व सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक डा० एसके सिंह रहे ।
संगठन व पत्रकार हितों के संदर्भ में डॉ. एस.के. सिंह द्वारा निकट भविष्य में होने वाली परिचर्चाओं व संगठन की बैठक में समय से उपस्थित होने पर जोर दिया गया।जिला संगठन मंत्री परशुराम वर्मा इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संभावना जताई कि जल्द ही आगामी समय में जिले में भव्य “पत्रकार सम्मेलन” कराया जाएगा । तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि बैठक में मुख्य बिंदु के रूप में, 16 सितंबर दिन मंगलवार को जिलाधिकारी बस्ती को संगठन द्वारा ज्ञापन दिए जाना है, जिसमें जिलास्तरीय पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करने, समय से डीएम कार्यालय पहुंचने पर जोर दिया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि रुधौली ग्रापए के समस्त पत्रकार एक साथ समय से पत्रकार हितों की मांग वाले ज्ञापन को देने के लिए उपस्थित रहेंगे। रुधौली संगठन के समस्त पत्रकारों का स्थानीय सरकारी व अर्ध सरकारी निकायों के विभागों के अधिकारियों से परिचय कराया जाएगा, साथ ही संगठन के पत्रकारों की एक सूची तहसील, ब्लॉक, थाना आदि जगहों पर जमा की जाएगी। ताकि खबर के संकलन में संगठन के किसी भी पदाधिकारी व सदस्य को कोई अड़चन अथवा समस्या न हो । कहा कि, “16 तारीख़ को सुबह जिला अधिकारी कार्यालय पर समय से उपस्थित होने के लिए संगठन के सभी पत्रकार एकजुट रहें, और ज्ञापन देने के दौरान वहां जरूर मौजूद रहें।इस मौके पर बैठक में मोहम्मद असलम सादा, संतोष कशौधन ,सत्य प्रकाश बरनवाल, शंकर यादव, मोहित कसौधन, राजन चौधरी, रमेश, श्रवण कुमार पाण्डेय, गुंजेश्वरी प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति विशेष अभियान ( फेज-05 ) के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/ बालिकाओं को बलरामपुर पुलिस द्वारा किया गया जागरुक।*

 

समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।*

महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व डीजिटल अरेस्ट व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया है।*

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशानुसार जनपद बलरामपुर में बालिकाओं/ छात्राओं/महिलाओं की सुरक्षा हेतु *महिला बीट अधिकारियों व नारी सुरक्षा दल* द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख चौराहो/गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व *हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098* व *साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड* आदि की जानकारी दी गयी,और साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना *“ऑपरेशन रक्षा” “ऑपरेशन बचपन”, “ऑपरेशन नशा मुक्ति,“ऑपरेशन खोज”* आदि की भी जानकारी दी गई तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में कानूनी प्राविधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है ।

 

थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर*

 

 

 

*बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना महराजगंज तराई क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में वांछित अभियुक्त एक नफर गिरफ्तार*

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी निवासी थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर की तहरीरी सूचना के आधार पर कि विपक्षी सोनू पुत्र मजनू निवासी ग्राम कल्यानपुर पोस्ट नैकिनिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा आवेदक की नातिन उम्र करीब 14 वर्ष के बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना महराजगंज तराई पर आकर घटना के सम्बन्ध में एक तहरीरी सूचना दिया जिसके आधार पर थाना महराजगंज तराई पर मु0अ0सं0 79/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम सोनू पुत्र मजनू निवासी ग्राम कल्यानपुर पोस्ट नैकिनिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया ।

 

*पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 श्री जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में-

थाना म0तराई पुलिस टीम उ0नि0 अर्जुन यादव, का0 प्रिन्स वर्मा, म0का0 अनीता गुप्ता थाना महराजगंज तराई के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कौवापुर तिराहे के पास से घटना में नामित वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र मजनू निवासी ग्राम कल्यानपुर पोस्ट नैकिनिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को मु0अ0सं0 79/2025 धारा 137(2)/87 के जुर्म में गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त सोनू उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

 

*गिरफ्तारी का स्थान- कौवापुर तिराहे के पास से थाना मह0 तराई जनपद बलरामपुर*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*

सोनू पुत्र मजनू निवासी ग्राम कल्यानपुर पोस्ट नैकिनिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर

 

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

1. उ0नि0 अर्जुन यादव थाना मह0 तराई

2. का0 प्रिन्स वर्मा थाना मह0 तराई

3. म0का0 अनीता गुप्ता थाना मह0 तराई

जनपद सुलतानपुर

 

 

पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के निर्देशन में आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा, दशहरा, रामलीला, रावण वध आदि एंव जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद सुलतानपुर के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारीयों द्वारा आमजनमानस में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पर्याप्त पुलिस बल के साथ एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग किया गया ।

 

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!