बृजमनगंज नगर पंचायत में स्थापित मां लक्ष्मी की सभी प्रतिमाओं का साहब के शिवालय पोखरे में विसर्जन किया गया। नगर पंचायत ने विसर्जन के लिए तैयारी की थी। आयोजकों और श्रद्धालुओं ने शाम 6 बजे प्रतिमाओं को रथ पर रखा। डीजे के साथ नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए उन्होंने पूरे नगर का भ्रमण किया। इसके बाद पोखरे पर पूजा-अर्चना की गई और प्रतिमाओं का जल में विसर्जन कर मां लक्ष्मी को विदाई दी गई। पोखरे पर सफाईकर्मी नाव और सुरक्षा के दूसरे उपकरणों के साथ मौजूद थे। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा अपने पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा और यातायात संभाल रहे थे। पुलिसकर्मी जगह-जगह निगरानी कर रहे थे।
और पढ़ें
›
जमुनहा में लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ:शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, पुलिस की निगरानी में देर रात भाकला में विसर्जन
›
नशे में कार सवार युवकों ने पिकअप को टक्कर मारी:परतावल में पांचों ने पुलिस से भी की अभद्रता, शांतिभंग में चालान
›
हत्या का खुलासा होने से पहले पिता की मौत:डेढ़ साल से पुलिस जांच जारी, 5 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हुआ
