छत्तीसगढ़: नगरीय प्रशासन विभाग में 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, इनको सौंपी गई नई जिम्मेदारी

0
0

जेएनएन, रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

इनमें 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) और 24 अभियंता शामिल हैं। इसके अलावा लेखापाल, स्वास्थ्य निरीक्षक, कैशियर सहित अन्य कर्मचारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, पांच लेखापाल, चार स्वास्थ्य निरीक्षक, चार भृत्य, तीन कैशियर और तीन सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों का तबादला किया गया है।

इनके अलावा एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विभाग ने तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान को निलंबन से बहाल भी किया है।

बहाली के बाद विकास पाटले को दल्ली राजहरा नगर पालिका, विष्णु प्रसाद यादव को वाड्रफनगर नगर पंचायत और जफर खान को बिलाईगढ़ नगर पंचायत में सीएमओ के पद पर पदस्थ किया गया है। हालांकि, इनके विरुद्ध विभागीय जांच जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here