चिचड़ी में स्कूल के पास सड़क टूटी:गड्ढों से ग्रामीणों, राहगीरों और बच्चों को आने-जाने में परेशानी

0
5

श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक की चिचड़ी ग्राम सभा में स्कूल के पास की सड़क जगह-जगह टूट गई है। रास्ते पर कई गड्ढे हैं, जिससे ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। टूटे रास्ते से बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भी संभलकर निकलना पड़ता है।
ग्रामीण रवि, अर्जुन, रामू, अरविंद और करन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि खराब सड़क से हादसा हो सकता है। सड़क की मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here