Home Blog Page 283

Basti Weather Forecast | Rain & Strong Winds Alert

मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

.

बस्ती में गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह 9 बजे आसमान में बादल छाए रहे और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र ने 29 अक्टूबर को सुबह 5:48 बजे मौसम संबंधी पूर्वानुमान जारी किया था। यह पूर्वानुमान सुबह 8:48 बजे तक के लिए था। विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

इन जिलों में भी मौसम बदलने के आसार

बस्ती के अलावा संतकबीरनगर, गोरखपुर, अयोध्या, देवरिया, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ और आसपास के जिलों में भी मौसम बदलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिजली चमकने पर सुरक्षित जगह लें

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। बिजली चमकने पर किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। तेज हवा के दौरान कमजोर छप्पर, होर्डिंग और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।

अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना

पूर्वानुमान के मुताबिक, बस्ती में अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की जरूरत है।

यूपी-बिहार समेत चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन जीता और कौन हारा, पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद के चुनाव पूरे हो गए हैं। इन चार राज्यों की कुल 28 सीटों पर मतदान हुआ। 27 अक्टूबर को MLC चुनावों की गिनती शुरू थी और आज काउंटिंग का तीसरा दिन रहा।

एक तरफ जहां महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार में MLC चुनावों की सभी सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की 11 में 10 सीटों पर तो रिजल्ट आ गया है, लेकिन वाराणसी स्नातक सीट पर अभी भी गिनती जारी है।

उत्तर प्रदेश में BJP-SP में कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। 11 सीटों में से 6 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है, वहीं 4 सीट पर SP का झंडा लहराया है। एक सीट पर गिनती जारी है।

BJP उम्मीदवारों की जीत

  • मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के दिनेश कुमार गोयल जीते।
  • लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के उमेश द्विवेदी जीते।
  • आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह जीते।
  • मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के श्रीचंद शर्मा जीते।
  • बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते।
  • गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से BJP के ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीते।

SP उम्मीदवारों की जीत

  • लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से SP प्रत्याशी कांति सिंह जीते।
  • वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से SP के लाल बिहारी यादव जीते।
  • आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से SP के डॉ. आकाश अग्रवाल जीते।
  • इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से SP के डॉ. मान सिंह यादव जीते।

बिहार में कौन जीता-कौन हारा?

बिहार में 8 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ। इनमें से चार सीट भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के गठबंधन के खाते में गईं। वहीं दरभंगा शिक्षक सीट पर जनसुराज के उम्मीदवार की जीत हुई। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक सीट ही जीत पाई और 2 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

BJP-JDU गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत

  • पटना स्नातक सीट से JDU के नीरज कुमार जीते।
  • दरभंगा स्नातक सीट से BJP के सर्वेश कुमार जीते।
  • तिरहुत शिक्षक सीट से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते।
  • कोसी स्नातक सीट से BJP के डॉ. एनके यादव जीते।

RJD के उम्मीदवार की जीत

  • पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव सिंह जीते।

जनसुराज के उम्मीदवार की जीत

  • दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते।

निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत

  • तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बंधीधर ब्रजवासी जीते।
  • सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज जीते।

महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में 5 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ। इन चुनाव के नतीजों में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) ने 5 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ महायुति को 2 सीटें मिलीं। यहां नागपुर की सीट, जो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गढ़ है, उस सीट पर फिर एक बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

महायुति उम्मीदवारों की जीत

  • पुणे शिक्षक एमएलसी सीट से बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े जीते।
  • अमरावती शिक्षक सीट पर शिंदे शिवसेना के उम्मीदवार किरण सरनाईक जीते।

महा विकास आघाड़ी (MVA) उम्मीदवारों की जीत

  • नागपुर स्नातक एमएलसी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी जीते।
  • पुणे स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट की हर्षदा देशमुख-जाधव जीतीं।
  • छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल जीते।

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

कर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) के गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया। राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस MLC चुनाव की 4 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई।

कटकुइया-सेहरिया मार्ग पर गड्ढे और जलभराव:जमुनहा ब्लॉक में राहगीरों को आने-जाने में परेशानी, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में कटकुइया गांव से सेहरिया जाने वाले मार्ग पर गड्ढे और जलभराव है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं और पानी भरा रहता है। वाहन चालकों को रास्ते से गुजरने में दिक्कत होती है। राहगीरों को भी संभलकर चलना पड़ता है।
स्थानीय निवासी विनोद, रामा, रिजवान और बबलू ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की हालत पर ध्यान देने की अपील की है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और गड्ढों व जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

‘बेहद खतरनाक… चरित्र समझने में देर लगी’; नसीरुद्दीन शाह के दिमागी नक्सल वाली टिप्पणी पर बोले रिजिजू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने शाह को खतरनाक अर्बन नक्सल और विनाशकारी बुद्धिजीवी करार दिया। 76 वर्षीय अभिनेता ने एक वीडियो जारी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे विश्वविद्यालय के छात्रों का समर्थन किया था।

रिजिजू ने कहा कि उन्होंने कई सालों तक अभिनेता के झुकाव को समझने में गलती की और उनके बर्ताव को देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरा बताया।

‘मैं तो इनका सम्मान करता था’

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं नसीरुद्दीन शाह का सम्मान करता था और उन्हें पसंद भी करता था, यह सोचकर कि वह बस एक सामान्य अभिनेता हैं। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह एक खतरनाक अर्बन नक्सल और व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले बुद्धिजीवी हैं। मुझे उनके असली चरित्र का पता बहुत देर से चला। वह भारत के लोकतंत्र के लिए बेहद हानिकारक हैं।”

‘मैं हूं दिमागी नक्सल’

उनकी यह टिप्पणी मंगलवार को फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जवाब में आई है। इस वीडियो में शाह ने दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया के उन छात्रों का समर्थन किया है, जो अपनी छात्र यूनियन को बहाल करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिमागी नक्सल लिखा हुआ बैज पहने और नाराज दिख रहे शाह ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। वीडियो में शाह ने कहा, “मैं गर्व से कहता हूं कि मैं एक दिमागी नक्सल हूं। मुझे नहीं पता कि इन चौकीदारों ने मुझ जैसे लोगों को और क्या-क्या नाम दिए हैं, जैसे देश-विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग और न जाने क्या-क्या।”

बता दें कि दिमागी नक्सल शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक भाषण में किया था। बाद में सत्ताधारी दल के नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया। उनका आरोप था कि विपक्ष के ये लोग कट्टर माओवादी समर्थक हैं, जबकि उनके पास अच्छी शिक्षा है, जिसकी मदद से वे जीवन में बेहतर रास्ते चुन सकते थे।

नसीर ने सरकार के इरादों पर उठाए सवाल

देश भर के परिसरों में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के तरीके को लेकर प्रशासन को चुनौती देते हुए नसीरुद्दीन ने युवा भारतीयों और सार्वजनिक संस्थानों के प्रति केंद्र सरकार के इरादों पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, “मैं इस सरकार से एक सवाल पूछना चाहता हूं। हमारे देश के युवाओं का हौसला तोड़ने, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने और हमारे लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए आप और क्या-क्या करेंगे? आप कितना कुछ करेंगे? आप कहां तक जाएंगे?”

परसामलिक पुलिस ने 40 टेट्रा पैक देशी शराब पकड़ी:आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

महराजगंज के परसामलिक थाना पुलिस ने 40 टेट्रा पैक बंटी-बबली देशी शराब पकड़ी। पुलिस ने बृजेन्द्र चौधरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2026 को भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत टीम इलाके में जांच कर रही थी। इस दौरान भवानी चौराहे से तरैनी गांव जाने वाले रास्ते पर शराब मिली।
पुलिस ने पिपरहिया निवासी बृजेन्द्र चौधरी (33) के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत कार्रवाई की। वह तुलसी चौधरी के पुत्र हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अर्जुन मद्धेशिया, कांस्टेबल विकास यादव और कांस्टेबल विवेक कुमार गौड़ शामिल थे।

दादर गांव में रास्ते पर इंटरलॉकिंग का काम शुरू:बरसात में आने-जाने की परेशानी कम करने के लिए प्रधान करा रहे काम

बस्ती के साउघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुद्रछ में कनौजिया टोला तक जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। यह रास्ता उमाशंकर के घर तक जाता है।
रास्ता खराब होने से बरसात के मौसम में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। प्रधान की ओर से कराए जा रहे काम के बाद दिन और रात, दोनों समय रास्ते से आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
स्थानीय निवासी नाटक कुमार दीपक लाल अमित कुमार मनीष कुमार प्रदीप कुमार प्रिंस कुमार ने बताया कि इस रास्ते में रात के समय में बरसात के समय में आने जाने में बहुत ही ज्यादा परेशानी होती थी जिसे आप इंटरलॉक लग रहा है तब राजगीरों को फायदा मिलेगा

अंटार्कटिका की बर्फ पिघलने से समुद्र का पानी हुआ अधिक खारा, ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ा

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। साइंस जर्नल नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित एक नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। साल 2015 के बाद से अंटार्कटिका में समुद्री बर्फ में आई भारी गिरावट के कारण महासागरों के एक बड़े हिस्से में दशकों से चला आ रहा मीठे पानी का रुझान उलट गया है। इसके चलते समुद्र का यह पानी अब अधिक खारा और घना हो रहा है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बदलाव से महासागरों की परतदार संरचना बिगड़ सकती है, जिससे गहरे समुद्र में दबा कार्बन आसानी से वायुमंडल में बाहर आ सकता है और ग्लोबल वार्मिंग की रफ्तार और तेज हो सकती है।

किन संस्थानों के वैज्ञानिकों ने किया अध्ययन?

बता दें कि यह महत्वपूर्ण रिसर्च भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), मेलबर्न विश्वविद्यालय और साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मिलकर की है। अध्ययन में ‘अंटार्कटिक इंटरमीडिएट वाटर’ (AAIW) में आए बदलावों की जांच की गई है। यह पानी दक्षिणी महासागर में बनता है और सतह से सैकड़ों मीटर नीचे बहते हुए उत्तर की ओर अटलांटिक, हिंद और प्रशांत महासागरों तक फैलता है।

IISc के सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक एंड ओसियन साइंसेज (CAOS) के शोध छात्र और इस अध्ययन के मुख्य लेखक कौशिक मिश्रा ने कहा कि के पास होने वाले इन बदलावों का असर दूर-दूर तक, यानी ध्रुवों से बहुत आगे तक महसूस किया जा सकता है।

बर्फ कम होने से कैसे बदल रहा है समुद्र का पानी?

महासागर की इस प्रक्रिया के पीछे समुद्री बर्फ और मीठे पानी का चक्र जुड़ा हुआ है। इस बात को ऐसे समझिए कि हर साल अंटार्कटिका की सर्दियों मई से जुलाई में भारी मात्रा में समुद्री बर्फ बनती है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, यह बर्फ पिघलती है और मीठा पानी छोड़ती है, जिससे सतह के पास ठंडे और मीठे पानी की एक परत बनी रहती है।

ऐसे हुई 2015 के बाद बदलाव की शुरुआत

जब समुद्री बर्फ कम होने लगी, तो समुद्र में आने वाले मीठे पानी की मात्रा घट गई। इसके साथ ही समुद्र की गहराइयों से गर्म और खारे पानी का ऊपर आना बढ़ गया। इन दोनों कारणों से AAIW में जाने वाला पानी अब ज्यादा खारा और भारी हो रहा है।

कैसे की गई इस बात की पुष्टि?

गौरतलब है कि शोधकर्ताओं की टीम ने शुरू में हिंद महासागर क्षेत्र में मध्यम गहराई वाले पानी के बहने और मिलने के तौर-तरीकों का अध्ययन करना शुरू किया था। लेकिन जब उन्होंने आंकड़ों की गहराई से जांच की, तो उन्हें अंटार्कटिका की बर्फ और इस पानी में आए बदलावों के बीच गहरा संबंध नजर आया।

पाइपलाइन की खोदाई के बाद मंदिर का रास्ता धंसा:श्रावस्ती के नासिरगंज में दो-तीन साल से मरम्मत नहीं, जलापूर्ति भी शुरू नहीं हुई

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज कस्बे में महादेव शिवालय मंदिर का मुख्य रास्ता पाइपलाइन की खोदाई के बाद से खराब है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जल जीवन मिशन के तहत दो-तीन साल पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए रास्ता खोदा गया था। इसके बाद न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही जलापूर्ति शुरू हुई।
खोदाई के बाद मिट्टी ठीक से नहीं भरी गई, जिससे इंटरलॉकिंग रास्ता बीच से धंस गया है। कई जगह गड्ढे भी बन गए हैं।
खराब रास्ते से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोज परेशानी होती है। गड्ढों और उखड़े रास्ते से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मुख्य रास्ते की मरम्मत कराने और बंद जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है।

नौतनवा में चोरी का चांदी का मुकुट बरामद:आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने 3 घंटे में 150 ग्राम का मुकुट खोजा

महराजगंज के नौतनवा में पुलिस ने चोरी के मामले में बाबी कौशल को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से करीब 150 ग्राम का चांदी का मुकुट बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को 28 अक्टूबर 2026 को नौतनवा इंटर कॉलेज के पास पकड़ा गया। मामला थाना नौतनवा में दर्ज मु0अ0सं0 213/2026 का है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(d) और 317(2) लगाई गई हैं।
बाबी कौशल (करीब 26) महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4, मालवीय नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट भेजने की कार्रवाई शुरू की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के चलाए विशेष अभियान के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस टीम में प्रशांत कुमार दुबे, रजनीश कुमार और अनुज सिंह शामिल थे।

दुबौलिया में बिजली जांच के दौरान लाइनमैन ट्रांसफार्मर से गिरा:केबल काटते समय बिगड़ा संतुलन, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली जांच के दौरान एक लाइनमैन हादसे का शिकार हो गया। रामजानकी मार्ग स्थित सबई परसन में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर केबल काटते समय वह नीचे गिर गया और घायल हो गया।
घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घायल लाइनमैन को तुरंत निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कलवारी पहुंचाया।
वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल लाइनमैन का नाम राजेंद्र प्रसाद है। वह विद्युत उपकेंद्र कलवारी के जेई के साथ जांच के लिए पहुंचे थे।
राजेंद्र प्रसाद ट्रांसफार्मर पर केबल काट रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पोल से नीचे गिर गए। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के समय बिजली सप्लाई चालू थी या बंद। घायल लाइनमैन की मौजूदा हालत के बारे में भी अभी जानकारी नहीं मिली है।