Home Blog Page 39

चक्रवात के दौरान ओडिशा में 931 बच्चों का जन्म, कई का नाम रखा ‘अर्णब’ और ‘वर्षा’

0

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में चक्रवाती तूफान अर्णब के दौरान 931 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें कई बच्चों के माता-पिता ने तूफान के नाम पर बेटों का नाम अर्णब और बेटियों का नाम वर्षा रखा है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को बताया कि तूफान से पहले 2245 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया था। इस दौरान 931 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ हैं।

गंजाम जिले के पात्रपुर में सुकांति प्रधान ने बेटे को जन्म दिया। परिवार ने उसका नाम अर्णब रखा। वहीं, चिकराडा की रुक्मणि बेहरा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम वर्षा रानी रखा गया।

इसके अलावा कुछ परिवारों ने बेटों का नाम तूफान और पवन तथा बेटियों का नाम बतासी रखा है।

गंजाम जिले में प्रशासन ने 25 अक्टूबर से 493 गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाया था। इनमें बुधवार दोपहर एक बजे तक 220 महिलाओं का प्रसव हुआ।

गोविंदपुर नहर किनारे तेंदुआ दिखा:इकौना में पानी पीते समय ग्रामीणों ने देखा; पुलिस पहुंची, वन विभाग को सूचना दी गई

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में गोविंदपुर नहर के किनारे तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसे नहर में पानी पीते देखा। इसके बाद वहां लोग जमा हो गए। भीड़ जुटने पर तेंदुआ पास की झाड़ियों में चला गया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग को भी जानकारी दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, गोविंदपुर नहर के पुल से रात में भी लोगों का आना-जाना रहता है। बच्चे भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की मांग की है। लोगों से झाड़ियों के पास न जाने और तेंदुए के करीब भीड़ न लगाने की अपील की गई है। वन विभाग के निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है।

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत, इनमें 14 नाविक शामिल’, विदेश मंत्रालय ने जारी किया आधिकारिक बयान

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को पुष्टि की कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में अब तक 22 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है। इनमें 14 नाविक शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हम स्थिति को लेकर गहराई से चिंतित हैं। खेद के साथ कहना पड़ता है कि संघर्ष क्षेत्र में 22 भारतीय नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है, जिनमें 14 नाविक शामिल हैं।

उन्होंने सऊदी अरब में क्षेत्रीय तनाव से जुड़े घटनाक्रमों में तीन भारतीयों की मौत की भी जानकारी दी। जयसवाल ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में भारतीय समुदाय और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक मिशन सक्रिय रूप से संपर्क में हैं। हम वहां अपने मिशनों और समुदाय के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि पश्चिम एशिया में भारतीय राजनयिक पोस्ट स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं ताकि भारतीय कामगारों और नाविकों की सुरक्षा, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जा सके।

इस बीच, जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सऊदी अरब में उड़ान व्यवधान से प्रभावित भारतीय नागरिकों, खासकर उमराह तीर्थयात्रियों के लिए नई यात्रा सलाह जारी की है। इसमें अतिरिक्त उड़ान विकल्पों की जानकारी दी गई है।

वाणिज्य दूतावास ने बताया कि जेद्दा और मदीना से सऊदी एयरलाइंस और अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस भारत के लिए सेवाएं संचालित कर रही हैं। दम्माम और रियाद से फ्लाईनास ने लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कोझिकोड और कोच्चि जैसे शहरों के लिए अतिरिक्त उड़ानें घोषित की हैं।

बृजमनगंज बैंक ने बीमित ग्राहक के पति को चेक दिया:प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की राशि मिली

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बृजमनगंज शाखा ने बुधवार शाम ग्राहक स्व. सुनीता देवी के पति हरिश्चंद्र को 2 लाख रुपए का चेक दिया। हरिश्चंद्र गुजरौलिया टोला मदरहना के निवासी हैं। चेक शाखा प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने सौंपा। सुनीता देवी की 29 दिसंबर 2025 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपने बचत खाते के जरिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। ग्राहक सेवा केंद्र बृजमनगंज की संचालिका रंजीता श्रीवास्तव ने बीमा कराने में उनकी मदद की थी। बीमा प्रीमियम के तौर पर हर साल उनके खाते से 436 रुपए जमा होते थे। ग्राहक सेवा केंद्र संचालिका रंजीता श्रीवास्तव और मैगनाट कंपनी के जिला समन्वयक राहुल मौर्य के प्रयासों से हरिश्चंद्र को शाखा में चेक दिया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने खाताधारकों से अपने खाते पर सुरक्षा बीमा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आकस्मिक स्थिति में परिवार को आर्थिक मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में फील्ड ऑफिसर शेखर कुमार, राजकुमार, शुभम, श्रेयांश जायसवाल और अमर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस बैठक में जाने से रोका नगरअध्यक्ष घर में नजरबंद:दिल्ली रैली की तैयारी के लिए बस्ती में होनी थी बैठक

नगर पंचायत नगर बाजार के नगर कांग्रेस अध्यक्ष यशराज के.के. ने आरोप लगाया है कि बुधवार को स्थानीय प्रशासन और नगर थाना पुलिस ने उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें दिल्ली में होने वाली एक रैली की तैयारी के लिए बस्ती में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होने से रोका गया। यशराज के.के. के मुताबिक, उन्हें 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों से जुड़ी बैठक में जिला कांग्रेस कार्यालय जाना था। इस बैठक में एआईसीसी सचिव अभिषेक दत्त को कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था। बुधवार सुबह जब पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मोहल्ला खुटहन, वार्ड नंबर चार (अटल नगर) में इकट्ठा होने लगे, तो पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद यशराज के.के. को उनके आवास से बाहर जाने नहीं दिया गया। इस मामले में अभी तक प्रशासन और पुलिस का कोई पक्ष नहीं मिल पाया है। अधिकारियों का बयान मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने अमेरिका को दी चेतावनी: कहा- पाकिस्तान को संवेदनशील तकनीक दी तो तीसरे देश में जा सकती है

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में 13वें आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग-प्लस (एडीएमएम-प्लस) के दौरान अमेरिकी वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ से मुलाकात की।

इस मुलाकात में उन्होंने अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को एफ-16 फाइटर जेट से जुड़ा सस्टेनेंस पैकेज और उन्नत सैन्य तकनीक दिए जाने पर भारत की गंभीर चिंता व्यक्त की।

सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह ने हेगसेथ से साफ कहा कि भारत अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को एफ-16 कार्यक्रम से संबंधित उन्नत फाइटर जेट सपोर्ट पैकेज दिए जाने का कड़ा विरोध करता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को दी जा रही संवेदनशील तकनीक तीसरे देश (संभवतः चीन या ईरान की ओर इशारा) में पहुंच सकती है।

अमेरिका ने पाकिस्तान को 64.9 करोड़ डॉलर का F-16 सपोर्ट और अपग्रेड पैकेज देने का फैसला किया है। इसमें एवियोनिक्स अपग्रेड, क्रिप्टोग्राफिक मॉड्यूल, मिशन प्लानिंग टूल्स, स्पेयर पार्ट्स, सिम्युलेटर, ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट शामिल है।

आतंकवाद पर दोहरे मापदंड की चेतावनी

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को संरक्षण दिए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अमेरिकी समकक्ष से कहा कि अमेरिका को आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरे मापदंड से बचना चाहिए।

उन्होंने जोर दिया कि वैश्विक समुदाय को उन देशों के प्रति जीरो टॉलरेंस का रवैया रखना चाहिए जो आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण या फंडिंग देते हैं।

दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त संघर्ष की पुष्टि की। हेगसेथ ने भारत के सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अमेरिका का पूरा समर्थन दोहराया।

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने निजी क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप लगाया, जांच और कार्रवाई की मांग

श्रावस्ती के अमरहवा गांव की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने भिनगा के एक निजी क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप लगाकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अमरहवा निवासी सैफूना पत्नी लुकमान के पेट में दर्द होने पर परिजन 25 अक्टूबर को उन्हें भिनगा के सहारा अस्पताल ले गए। परिजनों के मुताबिक, जांच और अल्ट्रासाउंड के बाद बताया गया कि सैफूना चार महीने की गर्भवती हैं और गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।
परिजनों का कहना है कि 26 अक्टूबर को वे सैफूना को भिनगा के एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां दिनभर उनका इलाज चला। शाम को हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बहराइच ट्रामा सेंटर रेफर किया। हालांकि, परिजन उन्हें इकौना के भगवती प्रसाद मेमोरियल अस्पताल ले गए।
परिवार के मुताबिक, अस्पताल में जांच के दौरान सैफूना की हालत गंभीर बताई गई। परिजनों के कहने पर उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन करीब दो घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह कोतवाली भिनगा प्रभारी राज प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।
बुधवार को परिजनों ने कोतवाली भिनगा पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने निजी क्लीनिक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इलाज में लापरवाही के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद मामले की स्थिति सामने आएगी।

आंध्र तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा ‘अर्णब’, 13 जिलों के फ्लैश फ्लड की चेतावनी; कई राज्यों में असर

0

पीटीआई, अमरावती। बंगाल की खाड़ी से उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान चक्रवात ‘अर्णब’ बुधवार तड़के 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। इसके बाद यह कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया।

चक्रवात के कारण हजारों पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए और सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं हैं। बिजली का करंट लगने समेत चक्रवात से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। खराब मौसम के कारण एक मालवाहक जहाज बंगाल की खाड़ी में अंतर्वेदी तट के पास फंस गया।

बुधवार तड़के दो बजे से आठ बजे तक छह घंटे के लैंडफॉल में चक्रवात आंध्र प्रदेश और यानम (पुडुचेरी) के बीच तट से गुजरा। इससे कई इलाकों, खासकर तटीय जिलों में भारी वर्षा हुई।

अधिकारियों के अनुसार एलुरु, पश्चिम गोदावरी और विजयनगरम समेत 10 से अधिक जिलों के सैकड़ों गांव चक्रवात की चपेट में आए। कई इलाकों में 200 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई और निचले क्षेत्र जलमग्न हो गए।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि चक्रवात से राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इससे हुए नुकसान का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि करंट लगने और दीवार गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई है।

तेज हवाओं और मूसलाधार वर्षा से 14 जिलों में 2.24 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान समेत खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। राज्य में 15,000 बिजली के खंभे उखड़ गए हैं।

उन्होंने चक्रवात से हुए नुकसान के लिए केंद्र से सहायता मांगी है और गृह मंत्री अमित शाह को चक्रवात की तीव्रता व आंध्र प्रदेश पर उसके असर की जानकारी भी दी है। नुकसान का प्रारंभिक आकलन केंद्र को भेजा जाएगा, जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

नायडू ने कहा कि नारियल के बागानों और अन्य बागवानी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। डॉ. बीआर आंबेडकर कोनसीमा और पश्चिम गोदावरी जिलों में करीब 50,000 पेड़ उखड़ गए हैं।

कोनसीमा जिले में ही 33,000 नारियल के पेड़ उखड़ गए। जलमग्न केले के खेत में एक किसान केले के गुच्छे बचाते हुए दिखाई दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

मुख्यमंत्री ने चक्रवात प्रभावितों के लिए खाद्य एवं आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। साथ ही बताया कि कोनासीमा और पश्चिम गोदावरी जिलों के कुछ इलाकों को छोड़कर, बाकी सभी जिलों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

13 जिलों के फ्लैश फ्लड की चेतावनी, कई राज्यों में असर
चक्रवात के असर से गुरुवार को भी भारी वर्षा जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए मध्यम से उच्च स्तर की आकस्मिक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का वर्षा के रूप में असर अभी कई राज्यों में बना रहेगा। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को तेज वर्षा हो सकती है। तेलंगाना और विदर्भ में भी भारी वर्षा का अनुमान है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। बिहार में भी दो-तीन दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को भारी वर्षा का अनुमान है।

बलहीखोर में रावण दहन के बाद मेला लगा:60 साल से चल रही परंपरा में आसपास के दर्जनों गांवों के लोग पहुंचे; कल कुश्ती दंगल होगा

निचलौल विकास खंड की ग्राम सभा बलहीखोर में विजयादशमी पर रावण दहन और मेले का आयोजन किया गया। यह मेला 60 साल से लगातार लग रहा है। ग्राम प्रधान नागेश्वर सिंह ने बताया कि यह परंपरा छह दशक से जारी है। मेले में शामिल होने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से ग्रामीण पहुंचे। मेला परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम सभा के लोगों ने सहयोग किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। रामलीला के समापन के बाद कल कुश्ती दंगल होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और अन्य जगहों के पहलवान हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से दंगल देखने और पहलवानों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

बभनान में खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई:नगर पंचायत अध्यक्ष ने दीपावली से पहले फल मंडी से पेट्रोल पंप तक लाइटें सुधरवाई

बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की बभनान नगर पंचायत में खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई गईं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालनी ने यह काम करवाया। फल मंडी से पेट्रोल पंप तक ज्यादातर लाइटें ठीक की गईं। कई लाइटें खराब होने से रात में सड़कों पर अंधेरा रहता था। लाइटें ठीक होने से रात में सड़कों पर रोशनी रहेगी और आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। लोगों ने कहा कि दीपावली से पहले यह काम होने से नगर पंचायत की सुंदरता बढ़ेगी। राहुल सिंह, अभय कुमार यादव, विशाल कुमार चौधरी, रामानुज वर्मा और मनोज कुमार समेत अन्य लोगों ने अध्यक्ष का आभार जताया।