नगर पंचायत नगर बाजार के नगर कांग्रेस अध्यक्ष यशराज के.के. ने आरोप लगाया है कि बुधवार को स्थानीय प्रशासन और नगर थाना पुलिस ने उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें दिल्ली में होने वाली एक रैली की तैयारी के लिए बस्ती में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होने से रोका गया। यशराज के.के. के मुताबिक, उन्हें 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों से जुड़ी बैठक में जिला कांग्रेस कार्यालय जाना था। इस बैठक में एआईसीसी सचिव अभिषेक दत्त को कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था। बुधवार सुबह जब पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मोहल्ला खुटहन, वार्ड नंबर चार (अटल नगर) में इकट्ठा होने लगे, तो पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद यशराज के.के. को उनके आवास से बाहर जाने नहीं दिया गया। इस मामले में अभी तक प्रशासन और पुलिस का कोई पक्ष नहीं मिल पाया है। अधिकारियों का बयान मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस बैठक में जाने से रोका नगरअध्यक्ष घर में नजरबंद:दिल्ली रैली की तैयारी के लिए बस्ती में होनी थी बैठक
और पढ़ें
›
अवशेष प्रबंधन के बिना कंबाइन से कटाई नहीं होगी:नौतनवा में नियम तोड़ने पर मशीन सीज होगी; एसडीएम ने किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए
›
नाबालिग बेटी को दोबारा भगाया, जेवर-नकदी ले जाने का आरोप:बस्ती में पिता से मारपीट का दावा, 8 लोगों पर केस दर्ज कराने कोर्ट में अर्जी
›
गोविंदपुर नहर किनारे तेंदुआ दिखा:इकौना में पानी पीते समय ग्रामीणों ने देखा; पुलिस पहुंची, वन विभाग को सूचना दी गई
