गुवाहाटी। गुवाहाटी के काहिलीपाड़ा स्थित क्लब ब्लूज़ बार से शराब पीकर निकलने के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रकाश राभा के रूप में हुई है। घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रकाश राभा अपने दोस्तों के साथ क्लब ब्लूज़ में पार्टी करने गया था। बताया जा रहा है कि उसने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया और तड़के करीब 3 बजकर 38 मिनट पर बार से बाहर निकला। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
युवक की मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यह घटना महानगर के द लोकल्स नाइट क्लब से जुड़े हालिया मामले के बाद सामने आई है। प्रकाश राभा की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026

















