तेल अवीव/दुबई: आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर मौत के साये के बीच एक भारतीय पायलट के अदम्य साहस और सूझबूझ ने सैकड़ों जिंदगियों को क्रैश होने से बचा लिया। दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की उड़ान में कॉकपिट के भीतर घटी इस खतरनाक घटना के बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर को फोन कर उनकी जांबाजी की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। साथ ही, उन्होंने कैप्टन स्मित को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
पीएम नेतन्याहू हुए भावुक, बताया दुनिया का असली हीरो
भारतीय पायलट की वीरता से अभिभूत प्रधानमंत्री नेतन्याहू फोन पर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कैप्टन स्मित से कहा कि वह सिर्फ भारत या इजरायल के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के असली हीरो हैं। बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य 'मशाल टॉर्च' प्रज्वलित करने का विशेष आमंत्रण दिया। आमतौर पर यह प्रतिष्ठित सम्मान केवल इजरायल की चुनिंदा महान हस्तियों को ही प्रदान किया जाता है। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि पूरा इजरायल उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
आतंकी संगठन अल-कायदा की धमकी
एक तरफ जहां भारतीय पायलट की इस बहादुरी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ गई हैं। दुबई से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, अल-कायदा से जुड़े मीडिया पब्लिकेशन 'अल-बयान' के ताजा अंक में अमेरिकी और इजरायली यात्रियों को ढोने वाले विमानों को निशाना बनाने की खुली धमकी दी गई है। इस पत्रिका में अमेरिका में हुए 9/11 हमलों का जिक्र करते हुए यह चेतावनी दी गई है कि अमेरिका, इजरायल और इस्लाम के खिलाफ काम करने वालों को ले जाने वाले विमान अभी भी आसमान में उड़ रहे हैं और उन्हें कभी भी निशाना बनाया जा सकता है।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।और पढ़ें› ‘हर महिला रात 10 बजे भी सुरक्षित हो’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिए सख्त निर्देश › मणिपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार › क्या 2029 तक लागू होगा 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? देरी से होगा कर्मचारियों को नुकसान 8th Pay Commission › फ्रांस में छात्र आंदोलन ने पकड़ा उग्र रूप, 5,000 की गिरफ्तारी; शिक्षा फंडिंग पर नाराजगी🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026

















