Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम मौसम 6 अक्टूबर: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम 6 अक्टूबर: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0
0

नई दिल्ली। मौसम 6 अक्टूबर 2026: मानसून के अंतिम फेज के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 6 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इस आंधी के चलते पूर्वी और उत्तरी राज्यों के कुछ जिलों में नुकसान भी हो सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी आसमानी आफत बरसने वाली है। कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। इसलिए यात्रा से पहले मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं, समुद्री किनारे में रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।

वहीं बंगाल की खाड़ी में तेज आंधी चलने से पूर्वी भारत के राज्यों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 4 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पूर्व बिहार से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जाने वाला ट्रफ अब उत्तर-मध्य बिहार से उत्तरी ओडिशा तक जा रहा है। आंतरिक कर्नाटक और आस-पास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 6 अक्टूबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

देश के 24 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 6 अक्टूबर को देश के 24 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, सिक्किम और नागालैंड में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। किसानों के लिए विशेष अलर्ट है।

दिल्ली NCR
दिल्ली(6 अक्टूबर-बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 6 अक्टूबर को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की चेतावनी है।

उत्तर प्रदेश
यूपी(6 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर, अंबेदकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ और मैनपुरी मे भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान लखनऊ में कल यानी 6 अक्टूबर को को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बिहार 
बिहार(6 अक्टूबर बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, पटना, सिवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, पटना में कल यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड
झारखंड(6-7 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहेबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (6 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल
हिमाचल (6 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर और चंबा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (6 अक्टूबर-बारिश-आंधी की संभावना): पुंछ, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ और राजौरी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(6 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): हावड़ा, दार्जिलिंग, नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, नादिया, हुगली, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और बीरभूम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब
पंजाब (6 अक्टूबर-भारी बारिश और आंधी की संभावना): पठानकोट, बरनाला, लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान
राजस्थान (6 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और बूंदी में हल्की बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (6 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): शहडोल, भोपाल, इंदौर, खांडवा, उज्जैन, विदिशा, अशोक नगर, छिंदवाड़ा, कटनी, नीमच, मांडला, उमरिया और पन्ना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, भोपाल में कल 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat