नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतनराम मांझी के जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर लोकसेवा की कामना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में जीतनराम मांझी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के लंबे सफर में उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों के सशक्तीकरण के लिए काम किया है। मांझी एमएसएमई क्षेत्र को गति देने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, जिसका भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने मांझी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
ओम बिरला ने जीतनराम मांझी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जीतनराम मांझी देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को गति देने और इनसे जुड़े उद्यमियों को सशक्त बनाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मोदी सरकार के एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देने में मांझी के प्रयास सराहनीय हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वंचितों और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए मांझी का दीर्घ सार्वजनिक जीवन समर्पित रहा है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर लोकसेवा की कामना की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु राम से मांझी को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करने की कामना की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























