गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी की मार्गदर्शक विजया चक्रवर्ती को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चक्रवर्ती ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में असम की जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और अथक परिश्रम के साथ कार्य किया है। असम में भाजपा के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने में भी उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
सरमा ने कहा कि विजया चक्रवर्ती का स्नेह, आत्मीयता और अनुभव से समृद्ध मार्गदर्शन उन्हें तथा अन्य कार्यकर्ताओं को जनसेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि उनके जैसी अनुभवी और स्नेहशील मार्गदर्शक का साथ उनके लिए विशेष आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना की कि वे विजया चक्रवर्ती को स्वस्थ, दीर्घायु और सुख-शांति से परिपूर्ण जीवन प्रदान करें।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026











