Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट ‘कंट्रोल उदय, कंट्रोल’, नाना पाटेकर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर...

‘कंट्रोल उदय, कंट्रोल’, नाना पाटेकर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

0
0
Nana Patekar (1)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। गोवा में अपने घर में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार को लोग बेहद की खास अंदाज में याद कर रहे हैं। नाना पाटेकर के निधन की खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

वेलकम के उदय भाई से लेकर क्रांतिवीर के प्रताप को लोग भावुक विदाई दे रहे हैं। नाना पाटेकर की पॉपुलर फिल्मों के डायलॉग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

नाना पाटेकर की फिल्म वेलकम का उदय भाई का किरदार सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल रहता है। ‘कंट्रोल उदय कंट्रोल’ डायलॉग के मीम्स जमकर शेयर किए जाते हैं। वहीं ‘आलू लेलो’ मीम्स भी चर्चा में रहता है।

Nana Patekar (6)

नाना पाटेकर की अमरजीत फिल्म की क्लिप भी वायरल हो रही है। इस फिल्म में वो मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी की एक बेहद खूबसूरत गजल कहते हैं.. ‘हमारे बाद अब महफिल में अफ्साने बयां होंगे, बहारें हम को ढूंढेंगी न जाने हम कहां होंगे।’

Follow @mntnewsbharat