**महराजगंज।** धनतेरस के पावन पर्व पर शुक्रवार को कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई, खड़खोड़ी, जिगनिहा और बहदुरी बाजार समेत आसपास के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में रौनक छाई रही। शाम होते-होते दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ और बढ़ गई। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों ने परंपरा के अनुसार बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और सजावटी सामानों की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। बाजारों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की चहल-पहल बनी रही। मिठाई, पूजन सामग्री और अन्य दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं, बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए कोल्हुई पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कोल्हुई थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिसकर्मी लगातार बाजारों में भ्रमण करते रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था पर नजर रखी। पुलिस की सक्रियता के चलते बाजारों में सुरक्षा का माहौल बना रहा। त्योहार के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की तैनाती से व्यापारियों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने भी राहत महसूस की। धनतेरस के पर्व पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और खरीदारी के उत्साह ने दीपावली की रौनक को और बढ़ा दिया।
धनतेरस पर चार बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी:कोल्हुई, खड़खोड़ी, जिगनिहा और बहदुरी बाजार में बर्तन, आभूषण और घरेलू सामान खरीदे
और पढ़ें
›
Diwali 2026 | Lakshmi-Ganesh Puja Preparations in Nagar Thana Villages
›
चंदन कोटिया में साहू मोहल्ले का मुख्य मार्ग खराब:जमुनहा ब्लॉक के निवासियों ने सड़क ठीक कराने की मांग की
›
परतावल मंडी में करदाता और किसान सम्मानित:दीपोत्सव कार्यक्रम में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने दिए प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र
