श्रावस्ती में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया: खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण, प्रशासन ने किया ध्वस्त

0
0

श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटाया है। दरअसल बताया जा रहा की गढ़ी गांव निवासी अब्दुल हक द्वारा किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम और पुलिस बल भी मौजूद रहे।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक गढ़ी गांव में सरकारी खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत एक ग्रामीण ने प्रशासन से की थी।वहीं शिकायत के बाद राजस्व टीम की जांच में खलिहान की भूमि कें कुछ हिस्से पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया।

इससे पहले बीते शनिवार को इकौना तहसील क्षेत्र में भी खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया था। जहाँ पर राजस्व और पुलिस की टीम की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण के हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया था।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल जिले के विभिन्न हिस्सों में पहले भी सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण पर ऐसी कार्रवाई की गई है। और सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।