अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ’दशम् आयुर्वेद दिवस-2025’ को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गई बैठक

0
2

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार दशम् आयुर्वेद दिवस-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शनिवार को सायंकाल अपर जिला अधिकारी(वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बहराइच/श्रावस्ती-(नोडल अधिकारी) को मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, कृषि अधिकारी, उद्यान अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका से सामंजस्य स्थापित करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा के प्रचार-प्रसार हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के देखभाल के लिए आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाय तथा जनसामान्य को औषधीय पौधों से परिचित कराते हुए औषधीय वाटिका स्थापित करने हेतु प्रेरित किया जाय। जिला कृषि अधिकारी को किसानों को औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों में छात्र छात्राओं में आयुर्वेद के प्रति रूचि एवं जागरूकता हेतु वाद/विवाद/संगोष्ठी/रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराने के निर्देश दिये गये।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका डा0 अनीता शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, नोडल अधिकारी डा0 रामकृपाल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा० अजय कुमार, जिला कार्यकम प्रबन्धक आयुष मिशन, गायत्री परिवार संस्थान श्रावस्ती ने प्रतिभाग किया।