श्रावस्ती: दहेज हत्या से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

0
1

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 20.09.2025 को थानाध्यक्ष सौरभ सिंह थाना मल्हीपुर मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0-273/25 धारा 80(2),85,238 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम व पता

  1. ओमप्रकाश उर्फ प्रगास पुत्र गजाधर
    2.ओमप्रकाश उर्फ प्रगास की पत्नी निवासीगण ग्राम केवटनपुरवा दा0 मोहनपुर भरथा लालपुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।गिरफ्तारी का स्थान
    कानीबोझी चौराहा थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
    गिरफ्तारी टीम
    1.उ0नि0 श्री नदीम खां थाना मल्हीपुर
    2.का0 मनोज कुमार
    3.म0का0 कोमल तिवारी