जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ’’मिशन शक्ति अभियान फेज-5’’ को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न*

0
0

 
[ngd-single-post-view]
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाया जा रहा मिशन शक्ति विशेष अभियान-जिलाधिकारी*

आपस में समन्वय स्थापित करते हुए बेहतर ढंग से अभियान का संचालन करायें अधिकारीगण-जिलाधिकारी*

श्रावस्ती, 22 सितम्बर, 2025। सू0वि0। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ’’मिशन शक्ति अभियान फेज-5’’ के तहत ’’हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन’’ योजना के संचालन के लिए गठित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को योजना के संचालन के लिए शासनादेशों के अनुरूप सभी कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से फेज-05 के सभी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने इस अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने और सभी कार्य ससमय पूरे करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण आपस में समन्वय स्थापित करते हुए बेहतर ढंग से अभियान का संचालन करायें, जिससे महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक किया जा सके। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला अपराधों में संलिप्त अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की जाए तथा महिला अपराधों के सम्बन्ध में अभियोजन की प्रक्रिया में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बेसिक शिक्षा विभाग/माध्यमिक शिक्षा विभाग/उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुकता हेतु विशेष प्रयास/कार्यक्रम संचालित किये जाएं। इसके अलावा उचित स्थानों पर पिंक बूथ की स्थापना की जाए एवं पिंक बूथों पर 24×7 सहायता उपलब्ध रहे। प्रत्येक थाने में महिला सुविधा रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा विभिन्न कैम्पों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाए, जिससे उन्हें जागरूक किया जा सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल, जिला समन्वयक राजकुमार त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।